The Chopal

Activa से दमदार स्कूटर मार्केट में Honda ने किया लॉन्च, बनेगा देखते ही खरीदने का मन

आज हौंडा एक्टिवा की कोई पहचान नहीं है। हर दूसरी स्कूटर एक्टिवा है हौंडा ने हाल ही में एक्टिवा से भी बेहतर स्कूटर लॉन्च किया है, जो इंजिन, प्रदर्शन और लुक्स में एक्टिवा से दो कदम आगे है। Honda के इस नए स्कूटर के बारे में जानें 

   Follow Us On   follow Us on
Activa से दमदार स्कूटर मार्केट में Honda ने किया लॉन्च, बनेगा देखते ही खरीदने का मन

The Chopal, New Delhi : भारतीय बाजार में होंडा का एकतरफा दबदबा कायम है। हर महीने होंडा एक्टिवा की एक लाख से अधिक यूनिट बिकी जाती हैं। इसलिए, कंपनी ने इस सेगमेंट में अपना नया स्कूटर स्टाइलो 160cc (Honda Stylo 160cc) उतारा है। ये दिखने में बहुत सुंदर है और बहुत सारे फीचर्स से लैस है। ये कंपनी का सबसे शक्तिशाली इंजन वाला स्कूटर भी है। होंडा ने क्लिक 160 और ADV 160 जैसे शानदार 160cc स्कूटर भी बनाए हैं। नया स्टाइलो 160 नियो-रेट्रो दिखता है। इसे खासतौर से युवा लोगों के लिए बनाया गया है।

ये पढ़ें - Indian Railways : भारत के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की तादाद में सबसे आगामी

स्टाइलो 160cc रेट्रो लुक और कई आधुनिक विशेषताओं से लैस है। इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), एलॉय व्हील, रंग-मैच्ड ORVMs, कलर कोडेड फ्लोरबोर्ड और बिना चाबी के स्टार्ट फीचर शामिल हैं। ग्लैम बेज, रॉयल मैट ब्लैक, ग्लैम रेड और रॉयल ग्रीन कलर्स होंडा स्टाइलो 160 में उपलब्ध हैं। रॉयल कलर, ABS सहित, अधिक महंगे होंगे। उन्हें सीट कवर और ब्राउन कलर का फ्लोरबोर्ड मिलता है।

जहां तक पावरट्रेन का सवाल है होंडा स्टाइलो 160 सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन द्वारा ऑपरेट है जो लगभग 16 बीएचपी की अधिकतम पावर और 15 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 45 Kmpl है। यह हीरो जूम 160 और यामाहा एरोक्स 155 के समान ही है। स्कूटर के कम्पोनेंट की बात करें इसमें 12-इंच के एलॉय व्हील, चौड़े टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और बहुत कुछ होने की संभावना है। इसमें सीट के नीचे भी बड़ा स्टोरेज मिल सकता है। केवल रॉयल वैरिएंट में सिल्वर ग्रैब रेल और सिल्वर फ्रंट फोर्क्स पेंट किए गए हैं।

ये पढ़ें - Vodka: सिर्फ महिलाएं पी सकती हैं यह ड्रिंक, मर्द रहे इससे बचके, जानिए पूरी सच्चाई