The Chopal

अब 1.5 लाख खर्च करेंगे तो आ जाएंगी 5 दमदार लुक वाली Bikes, पॉवर व माइलेज बेहतर

अगर आपका बजट 1.5 लाख रुपये है तो आप इतनी कीमत में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन बाइक्स मिल जाएंगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 बाइक्स के बारे में.
   Follow Us On   follow Us on
अब 1.5 लाख खर्च करेंगे तो आ जाएंगी 5 दमदार लुक वाली Bikes, पॉवर व माइलेज बेहतर

The Chopal, Bajaj Pulsar 150 - यह 150cc की सबसे किफायती बाइक है जिसे आप 1.31 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके डुअल डिस्क के साथ आने वाले टॉप वैरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 1.63 लाख रुपये है. बजाज पल्सर 150 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर और एलईडी टेल लाइट के साथ सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम भी मिलता है.

Yamaha FZS-FI V3 -- इस बाइक को आप दिल्ली में 1.38 लाख रुपये से 1.39 लाख रुपये की ऑन रोड कीमत पर खरीद सकते हैं. इस बाइक में 149cc का फ्यूल इंजेक्टेड एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.4PS की अधिकतम पॉवर और 13.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

Bajaj Pulsar N150 : इसमें आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ बजाज 150 से अधिक पॉवरफुल इंजन मिलता है. इस बाइक का 150cc इंजन 14.5 PS पॉवर और 13.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में 14 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है. बजाज पल्सर एन150 में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इस बाइक की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 1,38,937 रुपये है.

TVS Apache RTR 160- इस बाइक में 160cc का इंजन मिलता है जो 16.04 PS की जबर्दस्त पॉवर और 13.85 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक का कर्ब वजन 138 किलोग्राम है. वहीं, इसमें 47 kmpl की माइलेज मिलती है. बाइक में फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ब्रेकिंग परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस सिस्टम भी मिलता है.

Hero Xtreme 160R :  इस बाइक का 159cc इंजन 15.2 PS की पॉवर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसका कर्ब वजन 137 किलोग्राम है. कम वजन के चलते यह बाइक चलाने में काफी पॉवरफुल फील देती है.

ये पढ़ें - हाईवे और एक्सप्रेसवे पर स्पीड 100-120 किमी/घंटा तो मोहल्ले में कितनी स्पीड लिमिट होती है तय, जान लीजिये