The Chopal

Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा खास ऑफर, 14 जून तक मिलेगा फायदा

   Follow Us On   follow Us on
Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा खास ऑफर, 14 जून तक मिलेगा फायदा

Maruti SUV Updates : अगर आप भी मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कंपनी की ओर से कई गाड़ियों पर खास ऑफर पेश किया गया है, जिसका फायदा ग्राहकों को 14 जून तक मिलने वाला है। अगर आप इन गाड़ियों (Maruti Updates) की बुकिंग कराते हैं तो 14 जून 2026 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को खास ऑफर्स पेश किए जाएंगे। खबर में जानिए किन ग्राहकों को फायदा मिलेगा।

किन गाड़ियों पर मिल रहा ऑफर

कंपनी की ओर से Alto K10, WagonR, Celerio और S-Presso पर खास Price Protection Scheme पेश की है। बता दें कि इस स्कीम के तहत अल्टो K10, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो मॉडल्स की बुकिंग (Booking of S-Presso models)  14 जून 2026 तक करने वाले ग्राहकों को प्राइस हाइक से बचाया जाएगा। कंपनी की ओर से मई में अपने कई मॉडल्स के रेट में 30,000 रुपये तक के इजाफे का ऐलान किया गया था, लेकिन अब इन चार पॉपुलर छोटी कारों पर ग्राहक पुरानी कीमत पर ही गाड़ी ले सकेंगे।

किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा 

ये स्कीम (Price Protection Scheme) 14 जून 2026 तक की सभी बुकिंग्स पर लागू की जाएगी। यानी की इस तारीख से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भले ही डिलीवरी बाद में हो, फिर भी पुरानी कीमत का भुगतान करना पड़ेगा। कंपनी ने क्लियर किया है कि यह सर्विस सिर्फ इन चार मॉडल्स तक सीमित है। अन्य मॉडल्स पर पहले घोषित मूल्य बढ़ौतरी लागू रहने वाली है।

कैसे बेस्ट है ये 4 एसयूवी 

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki SUV Updates)  का लक्ष्य एंट्री-लेवल खरीदारों को प्रोटेक्शन देना है। कंपनी की प्राथमिकता है कि बढ़ती महंगाई और प्रोडक्शन कॉस्ट के बावजूद इन छोटी कारों को किफायती बनाया रखा जाए। Maruti Alto K10  सबसे सस्ती और शहर के लिए परफेक्ट करी है, जो कम रखरखाव और बढ़िया माइलेज देती है। इसके साथ ही Maruti Wagon R स्पेसियस केबिन और प्रैक्टिकल फीचर्स के लिए लोकप्रिय है। मॉडर्न डिजाइन और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के  लिए Maruti Celerio जानी जाती है। इसके अलावा Maruti S Presso स्टाइल लुक के साथ यूथ को आकर्षित करने वाली कार कही जाती है।