गाड़ी ड्राइव करते समय यह गलतियां आपको पड़ेगी काफी भारी, DL हो जाएगा सस्पेंड
Driving License can cancel : भारत में गाड़ी चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी बेहद जरुरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप पर जुर्माना लग सकता है। आपका लाइसेंस कभी-कभी रद्द भी हो सकता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानूनन अपराध है और इसके लिए जेल और जुर्माना हो सकता है। जाने किन मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।
1. रेड लाइट जंप करना
रेड लाइट जंप करने से आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो सकता है। रेड लाइट जंप करना बहुत घातक है। रेड लाइट जंप करने पर आपका DL कैंसल या सस्पेंड हो सकता है। अक्सर रेड लाइट जंप करके कई दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसलिए किसी भी हाल में रेड लाइट जंप न करें।
2. ड्राइविंग के दौरान फोन यूज़ करना
अगर आप गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करते हैं और आप पकड़े जाते हैं, तो आपका चालान भी कट सकता है और आपका लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है। ध्यान भटकने पर दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत खतरनाक हो सकता है।
3. शराब पीकर गाड़ी चलाना
अगर आप गाड़ी चलाते समय शराब पीते हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दें वरना आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल हो सकता है। शराब पीकर कार नहीं चलाना चाहिए।
4. ओवर स्पीड करने से बचें
हाई स्पीड गाड़ी चलाने से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ओवर स्पीडिंग करने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल हो सकता है। इसलिए गाड़ी को धीरे चलाएं।
5. फॉग लैंप का गलत इस्तेमाल
फॉग लैंप का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कोहरे को काटने के लिए किया जाता है, लेकिन बारिश के दौरान इसका इस्तेमाल करने से बचें।
6. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना
मुख्य बात यह है कि आपका लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है अगर आप लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। यदि आप गलत लेन में गाड़ी चलाते हैं या गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं, तो आप पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने पर सबसे बड़ा नुकसान
ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने पर आपको बीमा प्रीमियम का अधिक भुगतान करना पड़ सकता है, जो आपके लिए महंगा सौदा हो सकता है। यही कारण है कि गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।

