The Chopal

मोटरसाइकिल से भी सस्ती पड़ेगी यह इलेक्ट्रिक कार, 192 किलोमीटर देगी माईलेज

Cheapest Electric Car: इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। यदि आप भी इलेक्ट्रिक कर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी होगी। क्योंकि आज हम आपको बाइक से भी सस्ता इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं। उसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार चार्ज करने पर यह कार 192 किलोमीटर तक चल सकती है।

   Follow Us On   follow Us on
मोटरसाइकिल से भी सस्ती पड़ेगी यह इलेक्ट्रिक कार, 192 किलोमीटर देगी माईलेज 

The Chopal : इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या नई तकनीक के इस युग में लगातार बढ़ती जा रही है। कंपनियां भारतीय बाजार में अपने वाहनों को लगातार नए फीचर्स से आकर्षित कर रही हैं। भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ligier Mini EV जल्द ही लॉन्च की जा सकती है, लेकिन बजट रेंज में कई इलेक्ट्रिक कारें हैं (Cheapest Electric Car List)। 

दावा है कि इस इलेक्ट्रिक कार का मूल्य सिर्फ एक लाख रुपये हो सकता है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार (Upcoming Electric Car) का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि इसकी सच्चाई इसके लॉन्चिंग के बाद पता चलेगी।

इतने किलोमीटर एक बार चार्ज करने पर चलेगा

जानकारी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्जिंग पर 63 किलोमीटर से लेकर 192 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि भारत में इस कार की कीमत एक लाख रुपये होगी। जिन लोगों को एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार की तलाश है, उनके लिए ये धांसू इलेक्ट्रिक कार एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

बैटरी डिटेल्स

जानकारी के अनुसार Ligier Mini EV में G.OOD, I.DEAL, E.P.C और R.EBEL जैसे 4 वेरिएंट्स में लॉन्च की जा सकती है। इन वेरिएंट्स के हिसाब से बैटरी पैक के भी ऑप्शंस मिलेंगे जिनमें 4.14 kWh, 8.2 kWh और 12.42 kWh समेत 3 बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। 

डिजाइन (Ligier Mini EV Design)

Ligier Mini EV का डिजाइन काफी छोटा होगा, इसलिए इसमें बहुत सी जगह नहीं होगी। इसके बावजूद, ग्राहकों को इसकी लंबाई 2958 मिमी, चौड़ाई 1499 मिमी और ऊंचाई 1541 मिमी मिल सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में यूरोपियन मॉडल की तरह दो दरवाजे होंगे। 12 से 13 इंच के पहिए इसमें हो सकते हैं।