Toyota की ये धांसू कार मचा देगी मार्केट में बवाल, महिंद्रा थार से होगा सीधा मुकाबला
Mahindra Thar: टोयोटा कंपनी का भारतीय बाजारो में विशिष्ट स्थान है। ये कंपनी भारीतय बाजार में शानदार एसयूवी लाती है। टोयोटो कंपनी की एक धांसू कार जल्द ही भारत में आने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये धांसू गाड़ी Mahindra Thar को भी बिक्री और फीचर्स के मामले में पीछे छोड़ देगी। ये खबर टोयोटो की आने वाली SUV के बारे में है।

The Chopal : टोयोटा भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। यह नई एसयूवी 'मिनी फॉर्च्यूनर' के रूप में जानी जा रही है, जिसमें फॉर्च्यूनर जैसी डिज़ाइन और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस होगा। यह एसयूवी टोयोटा की अर्बन क्रूज़र हाईराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच स्थित होगी और मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे ऑन-रोड कम्फर्ट बेहतर होगा।
टोयोटा ने पिछले कुछ समय में कई एसयूवी पेश किए हैं। Toyota Fortuner और Innova जैसे कई धांसू वाहनों को कंपनी ने पेश किया है। टोयोटा अब कुछ बड़ा होने के लिए तैयार है। कंपनी अब महिंद्रा थार (Toyota Land Cruiser Mini features) की तुलना में अधिक मजबूत एसयूवी बनाने जा रही है। आइए जानते हैं कि ये टोयोटा कार हैं।
कब तक टोयोटा की ये कार उपलब्ध होंगी -
यह नवीनतम SUV शायद इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड होगा जो टोयोटा कंपनी ने लॉन्च किया है। इस कार में शक्ति के साथ सर्वश्रेष्ठ माइलेज मिल सकता है। आपको बता दें कि टोयोटा की 4×4 व्हील ड्राइव वाली एक और SUV, Toyota Land Cruiser, मार्केट में बहुत लोकप्रिय रही है। 2021 में कंपनी ने Land Cruiser Mini नामक एक कॉम्पैक्ट SUV पेश किया, जो 2025 तक लॉन्च होना था।
कैसा होगा Land Cruiser Mini?
लंबाई और फीचर्स की बात करें तो टोयोटा की Land Cruiser Mini 4.5 मीटर से 4.6 मीटर तक हो सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, इस SUV का व्हीलबेस 2.7 मीटर हो सकता है, जबकि इसकी चौड़ाई 1.8 मीटर हो सकती है। इस तरह, ये टोयोटा की नवीनतम उपलब्ध SUV हो सकती है। ज्ञात होना चाहिए कि इस कार को पहले पश्चिमी एशिया, यूरोप, जापान और अमेरिका के बाजार में उतारा जाएगा. फिर इसे भारत और दक्षिण एशिया के अन्य देशों में उतारा जाएगा।
महिंद्रा थार से सीधी टक्कर होगी -
आप जानते हैं कि महिंद्रा थार आज देश में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। इस कार को अपनी अलग पहचान है। ठीक इसी तरह, टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser) प्रीमियम सेगमेंट में एक विशिष्ट स्थान रखता है। माना जाता है कि कंपनी की ये गाड़ी लैंड क्रूजर प्राडो से भी कम हो सकती है। हालाँकि, अभी तक इस कार का अंतिम नाम और मूल्य (Land Cruiser Mini) तय नहीं हुआ है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, कंपनी इस कार में माइल्ड हाइब्रिड सेटअप शामिल कर सकती है। यही कारण है कि Land Cruiser Mini का सस्ता संस्करण (अफॉर्डेबल संस्करण) अगर आता है, तो इसकी तुलना थार से हो सकती है।