The Chopal

Food Allergy: बढ़ती जा रही फूड एलर्जी की दिक्कत, 10% भारतीयों को ये समस्या,सांस लेने में दिक्कत व त्वचा पर दाने

Skin Allergy : दुनिया भर में फूड एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। शहरीकरण, क्लाइमेट चेंज, खाद्य पदार्थों में प्रेजरवेटिव्स (खाद्य परिरक्षक) के इस्तेमाल से फूड एलर्जी होती है। हालांकि यह समस्या हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन बच्चों में यह समस्या सबसे ज्यादा पाई जाती है। 

   Follow Us On   follow Us on
Food Allergy: बढ़ती जा रही फूड एलर्जी की दिक्कत, 10% भारतीयों को ये समस्या,सांस लेने में दिक्कत व त्वचा पर दाने

Food allergy symptoms : भारत के अलावा अमेरिका में भी पिछले 2 दशक में एलर्जी की संख्या बढ़ी है। फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार अमेरिका में भी 10% लोगों को एलजी है। 1997 से 2020 के बीच फूड एलर्जी की संख्या 50% बढ़ी है। बढ़ती संख्या के बावजूद एक्सपर्ट कहते हैं कि इस क्षेत्र में पर्याप्त स्टडी नहीं हुई है। वहीं एलर्जी के इलाज के प्रति उदासीनता के चलते लोग बीमारी में फंसते चले जाते हैं। वर्ल्ड एलर्जी आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल दुनिया भर में 20 करोड़ फूड एलजों के मामले सामने आए हैं। इनमें, फूड एलजी के अलावा, वयस्कों में त्वचा की एलर्जी सबसे आगे है।

एक हालिया शोध के अनुसार भारत में 10 फीसदी लोगों में फूड एलजी की समस्या है। इसके लक्षण खाना खाने के बाद सांस लेने में दिक्कत, त्वचा पर खुजली, उल्टी-दस्ते होते हैं। इससे बचाव का उपाय है एलर्जी टेस्ट कराना जिससे संबंधित फूड का पता लगाया जा सकता है कि किससे और कैसे एलर्जी बढ़ती है। 

फूड एलर्जी से निपटने के लिए व्यापक गाइडलाइन्स की जरूरत

एलर्जी के इलाज के प्रति उदासीनता के कारण अमेरिका, भारत समेत दुनिया भर के देशों पर यह समस्या बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लिए व्यापक गाइलाइन्स की जरूरत है। फूड एलर्जी की बढ़ती समस्या का बोझ दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इस साल फूड एलर्जी से अमेरिका पर 2 लाख करोड़ रु. का बोझ पड़ेगा।

दुनिया भर में सबसे आम फूड एलर्जी दूध, अंडे, मछली, शेलफिश, ट्री नट्स, मूंगफली, गेहूं और सोयाबीन है। इनसे बनने वाले फूड आइटम दुनिया की 90% फूड एलजी के लिए जिम्मेदार है। मुंबई के एक निजी अस्पताल में एलर्जी स्पेशलिस्ट डॉ. अक्षय के अनुसार इलाज के अभाव में रोकथाम इसका एकमात्र उपाय है। हमें उन चीजों से खुद को दूर रखना चाहिए जिससे हमें एलर्जी होती हो या जिससे एलर्जी ट्रिगर होती हो। इसके अलावा फूड के सेवन से पहले इसके बारे में लेबल पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ना चाहिए। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. गोयल ने बताया कि जीवन शैली में बदलाव कर फूड एलर्जी से बचाव कर सकते हैं।