The Chopal

बारिश के दौरान AC का टेंपरेचर रखें इतना, वरना कर देगी सेहत ख़राब, ना कर दें ये गलती

Can We Use AC in Rainy Season : इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। गर्मी के मौसम में लोग AC का सहारा सबसे ज्यादा लेते है, क्योंकि AC से बहुत जल्द गर्मी से आराम मिल जाता है। अभी बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। जिससे शरीर पर बहुत पसीना आता है। ऐसे परिस्थितियों में बहुत से लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। इस समय क्या हमें AC चलाना चाहिए और इसका सेहत पर क्या असर होता है? इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
   Follow Us On   follow Us on
बारिश के दौरान AC का टेंपरेचर रखें इतना, वरना कर देगी सेहत ख़राब, ना कर दें ये गलती

The Chopal, AC Using Tips While Raining : इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। गर्मी के मौसम में लोग AC का सहारा सबसे ज्यादा लेते है, क्योंकि AC से बहुत जल्द गर्मी से आराम मिल जाता है। अभी बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय गर्मी से शरीर गर्म हो जाता है। बरसात में शरीर का पसीना आसानी से सूख नहीं पाता और स्किन की कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बरसात में उमस या गर्मी बढ़ जाती है। पंखे और कूलर मूस की समस्या को हल नहीं कर सकते। यही कारण है कि बहुत से लोग AC का इस्तेमाल करते हैं। अब सवाल उठता है कि बरसात में एसी का तापमान कितना होना चाहिए और कब यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर इन सभी प्रश्नों के उत्तर देता है।

कैसे करें AC का इस्तेमाल, जानें

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने कहा कि अगर बारिश बहुत गर्म हो तो AC का उपयोग किया जा सकता है। ज्यादा ह्यूमिडिटी होने पर AC ड्राई मोड का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक ऐसा न करें। तापमान की बात करें, तो आमतौर पर AC में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। रात में AC का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन AC का बहुत अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। एसी चलाने से स्किन की नमी कम हो सकती है, जो ड्राई स्किन को मुश्किल बना सकती है। यही कारण है कि सावधानी से ऐसी प्रयोग करना चाहिए।

डॉ. सोनिया रावत कहते हैं कि कम टेंपरेचर पर अधिक एसी का इस्तेमाल करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बारिश के मौसम में बहुत से लोग भीगकर आते हैं और खुद को सुखाने के लिए एसी चला लेते हैं, जो बहुत नुकसानदायक होता है। बारिश में भीगने के बाद हमेशा साफ पानी से नहाना और पूरे शरीर को मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। बरसात में पसीना और गंदगी के कारण स्किन पर फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, बारिश के दौरान खाने-पीने की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और स्वस्थ भोजन करना चाहिए। इस मौसम में बीमारियां आती हैं, इसलिए हरसंभव सावधानी बरतनी चाहिए।