The Chopal

Delhi में इंडिया गठबंधन की महारैली में लगे केजरीवाल शेर नारे, नहीं रहेंगे ज्यादा दिन जेल

Delhi Rally : देश की राजधानी में रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की महारैली हो रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान पर में बड़े-बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, अमित सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मां अखिलेश यादव और काफी बड़े-बड़े नेता मंच पर मौजूद है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिया बड़ा संदेश

   Follow Us On   follow Us on
Delhi में इंडिया गठबंधन की महारैली में लगे केजरीवाल शेर नारे, नहीं रहेंगे ज्यादा दिन जेल

Arvind Kejriwal Arrest : दिल्ली के ऐतिहासिक मैदान रामलीला मैदान में इंडिया एलायंस की बड़ी महारैली हो रही है। आपको पता ही होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री ED की गिरफ्तारी में है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रामलीला में हो रही महारैली में अरविंद केजरीवाल का जेल से संदेश पढ़ा। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को शेर के समान बताया। उन्होंने कहा कि शेर कभी पिंजरे में बंद नहीं होता। अरविंद केजरीवाल जेल में ज्यादा दिनों तक नहीं रहेंगे। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ऐसी कोई जेल नहीं बनी जो अरविंद केजरीवाल को ज्यादा दिनों तक गिरफ्तार कर सके।

ये पढ़ें - हरियाणा के कई जिलों में गेहूं की फसल पककर तैयार, इस तारीख से शुरू होगी सरकारी खरीद 

महारैली में संबोधित करते हुए आगे सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां सिर्फ अरविंद केजरीवाल के लिए नहीं आई हूं मैं देश के लोकतंत्र को बचाने में एकजुट हुए इंडिया एलायंस के साथ हूं। 

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने जनता को 6 गारंटी दी है।

देशभर में 24 घंटे बिजली
गरीबों को फ्री बिजली मिलेगी
हर मोहल्ले में सरकारी स्कूल
हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक
किसानों को एमएपी की गारंटी
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

ये पढ़ें - ट्रेन में सफर करने से पहले जान ले यह जरूरी नियम, 1 अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव