The Chopal

UP और MP पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई विशेष योजना, 13 चेक पोस्ट पर होगी धरपकड़

UP News : लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता पिछले दिनों लग चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस लोकसभा चुनाव में यूपी पुलिस व एमपी पुलिस मिलकर सांझा आप्रेशन करेगी। इसके लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार भी कर लिया हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से-

   Follow Us On   follow Us on
UP और MP पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई विशेष योजना, 13 चेक पोस्ट पर होगी धरपकड़

MP News : लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता पिछले दिनों लग चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस चुनाव के दौरान अपराधियों पर शिकंजा कसेगी। अब काले धन को दूसरे राज्यों में ले जाना संभव नहीं होगा। हर जानकारी दूसरे से साझा की जाएगी। सोमवार को प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ एक अंतरराज्यीय सीमा बैठक की। पड़ोसी जिले चित्रकूट और बांदा के पुलिस अधिकारी भी वहाँ उपस्थित थे।

इस बैठक में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने पर चर्चा हुई। यूपी और मध्य प्रदेश की सीमा पर प्रयागराज के अलावा बांदा और चित्रकूट भी हैं। उधर, रीवा और सतना मध्य प्रदेश से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाने और जानकारी साझा करने के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाने पर समझौता किया। इस ग्रुप में चुनाव से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी।

काले धन, शराब, कार और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें मिलकर काम करेंगी। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, आईजी रीवा जोन महेन्द्र सिंह सिकरवार, कमिश्नर रोवा गोपाल चन्द्र डाड, कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत, एडीसीपी एन कोलांची, डीएम नवनीत सिंह चहल, डीएम सतना अनुराग वर्मा, एसपी रीवा विवेक सिंह, एसपी चित्रकूट कुण कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने इस बैठक में भाग लिया। 

चुनाव के लिए बनाई गई विशेष योजना

1 - MP पुलिस व UP पुलिस वांटेड अपराधियों की सूची एक दूसरे को शेयर की हैं। 
2 - दोनों राज्य की पुलिस चुनाव में फरार आरोपी की धरपकड़ क दूसरे की मदद करेगी। 
3 - दोनों राज्य की पुलिस ने सूचनाए शेयर करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हैं। 
4 - MP में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज पुलिस बैरियर पर चेकिंग करेगी,यहां पर होगा ड्राई डे।
5 - छठवें चरण में प्रयागराज में चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस चेक पोस्ट पर करेगी सुरक्षा का प्रबंध। 
6-  बता दे की प्रयागराज सीमा पर करीब 13 चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिसमें MP प्रदेश पुलिस के साथ सांझा चेकिंग होगी।