आ रही है शाहरुख की फ़िल्म पठान, जाने रिलीज डेट
Mar 2, 2022, 12:57 IST

मनोरंजन| बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने लंबे समय के बाद फ़िल्म जगत में वापसी की है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहुचर्चित फ़िल्म पठान का टीजर लॉन्च करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। टीजर में शाहरुख खान की हल्की झलक देखी जा सकती है। इस फ़िल्म में शाहरुख खान के किरदार के विषय मे दीपिका पादुकोण और अब्राहम ने दिया है।
शाहरुख ने फ़िल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। कि माना देर हुई है लेकिन तारीख याद रखियेगा। 25 जनवरी 2023 शाहरुख के इस पोस्ट को देखने के बाद इनके फैन्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगो को इसमे शाहरुख का अंदाज अनोखा दिखाई दे रहा है। यह फ़िल्म मुख्यतः तीन भाषाओं में रिलीज होगी।
बता दें फ़िल्म के टीजर को देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख की यह फ़िल्म देशभक्ति पर बनी हुई है। इसमे सभी ऐक्ट्रेस के अंदाज और लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। वही बताया जा रहा है कि फ़िल्म के डायलॉग लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए काफी हैं।