The Chopal

सुर्खियों में आई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स, निर्देशक को मिल रहीं धमकियां

   Follow Us On   follow Us on
The Kashmir files
The Chopal
मनोरंजन| बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फोन कॉल के माध्यम से लगातार धमकी मिल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनको धमकियां उनकी आगामी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए मिल रही है। कुछ अज्ञात लोग उन्हें काल करके धमकी दे रहे हैं और इस फ़िल्म की रिलीज को रोक रहे हैं।
विवेक अग्निहोत्री  बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक को फोन पर धमकियां मिल रही हैं।देखा जाये तो वो इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म बहोत समय से चर्चा हो रही हैं। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की सच्ची घटना पर आधारित है यह फ़िल्म वीडियो और इंटरव्यू के आधार पर बनाया गया है। बता दें विवेक की यह फ़िल्म कश्मीरी ब्राह्मणों पर आधारित है।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को इस मामले से जुड़े 30 से ज्यादा काल आ चुके हैं। लोग इस फ़िल्म की रिलीज को रोकने को कह रहे हैं। क्योंकि विवेक की यह फ़िल्म कश्मीर पर आधारित है। इसकी रिलीज अगले महीने रखी गई है। वहीं अब लोग इसकी रिलीज से पहले ही इसको बैन करवाने पर तुले हुए हैं।
लोग विवेक को धमकी भरे स्वर में कह रहे हैं यह फ़िल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए यदि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें अपनी जिंदगी से हाँथ धोना पड़ सकता है। बताते चले फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स 80 के दशक के अंत और 90 के आरम्भ पर बनी हुई है। इस फ़िल्म में मुख्य रूप से कश्मीर में पंडितों की हत्या और अत्याचार के मुद्दे को उठाया गया है।