The Chopal

7th Pay Commission: DA में इजाफा होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए लिए एक और बड़ी गुड न्यूज

7th Pay Commission Latest Update : सरकार लाखों कर्मचारियों के लिए एक-एक करके खुशखबरी लेकर आ रही है। सरकार ने कुछ दिन पहले DA में बढ़ोतरी का एक बड़ा तोहफा सरकारी कर्मचारियों को दिया था। इसके बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। चलिए पढ़ते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। 

   Follow Us On   follow Us on
DA HIKE

The Chopal News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है आज हम आपको एक जरूरी और खास अपडेट बताने वाले हैं जिसके अनुसार सरकार ने DA में बढ़ोतरी DA HIKE के बाद अब कर्मचारियों की ग्रैजुएटिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मार्च महीने के दौरान सरकार ने DA में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। वहीं अब ग्रेच्युटी की राशि बढ़ाई गई है। 

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि मार्च में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों पर महंगाई (Dearness Allowance) भत्ता बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत हो गया है। डीए में बढ़ोतरी से कई भत्ते बढ़ गए हैं। लाखों कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी (Gratuity Hike) का लाभ मिलेगा।

डेथ ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ी 

कर्मचारियों ने रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी (Gratuity Ke Fayde) की सीमा बढ़ाने की लगातार मांग की। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम राशि 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी जाएगी।

महंगाई सहित इन भत्तों में राहत 

सरकारी महंगाई दरों में वृद्धि होने पर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़ता है। हालाँकि, शहर के कैटेगरी के हिसाब से HRA बढ़ाया जाता है क्योंकि शहर में महंगाई बढ़ी है। सरकार ने X, Y, Z शहर के कर्मचारियों के HRA में भी इजाफा किया है। 

इन अलाउंस में छूट 

सरकार ने दिव्यांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल स्पेशल अलाउंस में भी बदलाव किया है। 1 जनवरी से सरकार ने भत्तों में बदलाव किया है। डीए के पचास प्रतिशत होने के बाद, बच्चों की पढ़ाई के लिए हॉस्टल सब्सिडी की सीमा भी बढ़ी है। इन उपहारों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

ग्रेच्युटी का लाभ 

ग्रेच्युटी एक तरह का उपहार है जो कर्मचारी को एक निश्चित समय में उसके कार्यों के लिए राशि के रूप में मिलता है। जब कोई कर्मचारी एक संस्थान में पांच साल से अधिक समय तक काम करता है, तो उसे ग्रेच्युटी का लाभ (Benefits of Gratuity)
मिलता है। इसके कर्मचारियों को फंड मिलता है। सरकारी कर्मचारियों के अलावा निजी कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी मिली है (What is Gratuity)।