करोडों का बैंक घोटाला करने वाला ऋषि अग्रवाल क्या है पीएम का करीबी
Feb 15, 2022, 21:51 IST
The Chopal
करोबार| बैंक में हुई धोखेधड़ी का मामला पेचिदा होता जा रहा है सभी जानना चाहते हैं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 22842 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में जिस ऋषि अग्रवाल समेत ABG शिपयार्ड के अन्य निदेशकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया वह कौन है। वहीं इस मामले में राजनीतिक दलों ने शिरकत कर दी है। एक तरफ जहां लोग जानना चाहते हैं की ऋषि अग्रवाल कौन है वहीं इस मामले में कांग्रेस के बयान ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
क्योंकि कांग्रेस ने यह दावा किया है की बैंक धोखाधड़ी वाला ऋषि अग्रवाल सूरत का निवासी हैं और इसका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यवहार है। या यूं कहें यह नरेंद्र मोदी का करीबी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषि कमलेश अग्रवाल का संबंध उद्योपगति घराना रुईया बंधु से है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में कहा है की जब वर्ष 2007 में जब एबीजी शिपयार्ड को गुजरात सरकार की ओर से एक लाख 21 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई थी, उस समय नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम थे। वही जब वर्ष 2013 में जब मोदी कोरिया के दौरे पर गए थे तो उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में ऋषि भी था। अब ऐसे में सच से पर्दा उठने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
वहीं यदि हम ऋषि अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने सिंगापुर की नागरिकता हासिल कर रखी थी। सीबीआई ने इस मामले में यह स्पष्ट किया है की वह भारत मे ही हैं और उनके खिलाफ सर्कुलर जारी किया गया है। लेकिन कांग्रेस उनकी नागरिकता को इंगित करते हुए सवाल कर रही है की वह भारत मे हैं भी या कहीं उड़नछू हो गए।
कांग्रेस ही नहीं इस संदर्भ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने ट्वीट कर कहा है की, देश में लम्बे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है। क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त होगा?
https://twitter.com/Mayawati/status/1493486733723598850?t=MDSHP4TqsijReFf3h7-oFA&s=19
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ताज़ा बैंक घोटाले में किसी घोटालेबाज की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से भी लोगों के मन में अनेकों प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं जो कि स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। इसीलिए केन्द्र सरकार इस जन आशंका को भी दूर करे कि बैंकों में जमा लोगों की कमाई वाकई सुरक्षित है और रहेगी?
https://twitter.com/Mayawati/status/1493486738790318082?t=Cs2uvfLayiqw9wRIRd6jyA&s=19

