The Chopal

Bank Holiday: नए साल 2025 में बैकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी, यहां चेक करें

नए साल 2025 में 52 रविवार है. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के तौर पर 26 शनिवार भी है. इस आर्टिकल में हम आपको साल 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी हुई लिस्ट बताएंगे.
   Follow Us On   follow Us on
Bank Holiday: नए साल 2025 में बैकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी, यहां चेक करें

Bank Holiday 2025: नया साल आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इसी को देखते हुए साल 2025 के सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा हो चुकी है. भारत में वित्तीय लेनदेन से जुड़े कार्यों के लिए बैंक में जाने की आवश्यकता पड़ती है. जिसके चलते आपको छुट्टियों का भी पता होना चाहिए. ताकि आपको लेनदेन से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. हमारे देश में विभिन्न तरह के बैंक के कार्यरत हैं जो अपनी सेवाएं लगातार दे रही है. इन बैंकों में कब छुट्टियां रहेगी इसकी डिटेल्स हम आपको इस लेख में बताएंगे.

बैंक के अवकाश को आमतौर पर दो श्रेणियां में बांटा जाता है. जिसमें से एक होता है राष्ट्रीय अवकाश. ( राजपत्रित छुट्टियां) जिसके तहत देशभर में समान रूप से अवकाश मान्य होता है. इसके अलावा दूसरी श्रेणी में सरकारी अवकाश जिसमें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित की जाने वाली छुट्टियां शामिल है. केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश भर में लागू मानी जाती है. और राज्य सरकार की छुट्टियां उस राज्य है पर निर्भर करती है जिस की सरकार घोषणा करती है.

साल 2025 में छुट्टी की लिस्ट ( List of holidays in the year 2025 )

अवकाश तारीख दिन
न्यू ईयर 1 जनवरी 2025 बुधवार
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी 2025 सोमवार
स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी 2025 सोमवार
मकर संक्रांति व पोंगल 14 जनवरी 2025 मंगलवार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 रविवार
बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 रविवार
गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी 2025 बुधवार
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार
होली  13  और 14 मार्च 2025 शुक्रवार
ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025 सोमवार
बैंक खातों का वार्षिक समापन 1 अप्रैल 2025  मंगलवार
बाबू जगजीवन राम जयंती 5 अप्रैल 2025 शनिवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 गुरुवार
तमिल नव वर्ष 14 अप्रैल 2025 सोमवार
गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 सोमवार
ईद-उल-जुहा (बकरीद) 7 जून 2025 शनिवार
मोहर्रम 6 जुलाई 2025 रविवार
रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 शनिवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 शनिवार
मिलाद-उन-नबी 5 सितंबर 2025 शुक्रवार
गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार
दशहरा 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार
दीपावली 20 अक्टूबर 2025 सोमवार
गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर 2025 बुधवार
गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025 बुधवार
क्रिसमस 25 दिसंबर 2025 गुरुवार