Business idea: सफेद चंदन की खेती कर देगी मालामाल, 1 पेड़ ही बना देता है लखपति

Safed Chandan Tree: अगर आप अच्छी कमाई वाली खेती करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती से आप थोड़े ही समय में अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। हम जिस खेती की बात कर रहे हैं, वो है चंदन की खेती। चंदन के पेड़ से आप जल्दी फायदे कमा सकते हैं। इसकी फसल जल्दी बढ़ती है और बाजार में इसकी मांग भी बहुत ज्यादा है। इसलिए चंदन की खेती करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
भारत में मुख्य रूप से दो तरह के चंदन पाए जाते हैं लाल चंदन और सफेद चंदन। खासकर उत्तर भारत में सफेद चंदन की खेती बहुत ज्यादा होती है। यहां के किसान सफेद चंदन की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सफेद चंदन का इस्तेमाल कई चीजों में होता है जैसे औषधि, साबुन, अगरबत्ती, माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम और हवन सामग्री बनाने में। साथ ही, विदेशों में सफेद चंदन का इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है। इसलिए इस पेड़ की कीमत बाजार में बहुत ज्यादा होती है।
एक पेड़ से हो सकती है बड़ी कमाई
अगर आप चंदन की खेती करते हैं, तो इसे पूरे खेत में कर सकते हैं। यानी खेत के छोटे से हिस्से में भी चंदन की खेती करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। चंदन के एक पेड़ की कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक होती है। इसलिए चंदन के कई पेड़ लगाकर आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं।
सफेद चंदन की खेती में होगा ये खर्च
सफेद चंदन की खेती करने में प्रति एकड़ जमीन पर करीब 4 लाख रुपये का खर्च आता है। लेकिन 10 साल बाद एकड़ से लगभग एक करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। एक एकड़ में लगभग 450 से ज्यादा चंदन के पेड़ लगाए जा सकते हैं। अभी चंदन की लकड़ी बाजार में 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है।
ऐसी जमीन पर उगता है सफेद चंदन
सफेद चंदन की खेती के लिए ऐसी जमीन सबसे अच्छी होती है जो ऊसर, बंजर, धूस और पत्थरीली हो। ऐसी जमीन पर चंदन की खेती आसानी से हो जाती है।सफेद चंदन की खेती के लिए जमीन ऊंची होनी चाहिए। जलभराव वाली जगह या नमी वाली जमीन पर चंदन की खेती नहीं होती। दोमट मिट्टी सफेद चंदन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है, खासकर लाल दोमट मिट्टी में चंदन के पौधे अच्छी तरह बढ़ते हैं।