The Chopal

Business Idea: इन 5 पेड़ों की खेती कर देगी आपको मालामाल, किसान भाइयों के लिए मुनाफे का सौदा

Tree Farming Tips : अब पारंपरिक फसलों (traditional crops) को छोड़कर पेड़ों की खेती (tree cultivation) भी तेजी से चलन में आई है। इनमें से कई पेड़ किसानों को वर्षों तक बड़ा मुनाफा देते हैं। किसानों को पेड़ों की खेती से मुनाफा (Profit from tree farming) कमाने के लिए धैर्य बनाए रखना बेहद जरुरी है।
   Follow Us On   follow Us on
Business Idea: इन 5 पेड़ों की खेती कर देगी आपको मालामाल, किसान भाइयों के लिए मुनाफे का सौदा

Tree Farming : देश में खेती लगातार एक फायदे का सौदा बनती जा रही है। ऐसे में अब पारंपरिक फसलों (traditional crops) को छोड़कर पेड़ों की खेती (tree cultivation) भी तेजी से चलन में आई है। इनमें से कई पेड़ किसानों को वर्षों तक बड़ा मुनाफा देते हैं। किसानों को पेड़ों की खेती से मुनाफा (Profit from tree farming) कमाने के लिए धैर्य बनाए रखना बेहद जरुरी है।

चंदन की खेती (sandalwood cultivation)

चंदन की लकड़ी (sandalwood) से कई फायदेमंद उत्पाद बनाए जाते हैं, जिनमें औषधियां, इत्र, साबुन, कॉस्मेटिक उत्पाद और तेल (Medicines, perfumes, soaps, cosmetic products and oils) शामिल हैं। इसकी एक किलो लकड़ी का मूल्य 27,000 रुपये है। जानकारों का कहना है कि एक चंदन के पेड़ से पांच से छह लाख रुपये मिल सकते हैं। एक एकड़ में लगभग छह सौ चंदन के पेड़ लगाए जा सकते हैं। 600 पेड़ लगाकर 12 वर्षों में लगभग 30 करोड़ रुपये कमा सकते हैं।

सागवान की खेती (teak cultivation)

सागवान की लकड़ी (teak wood) सबसे मजबूत और महंगी होती है। इससे फर्नीचर और प्लाइवुड (Furniture and Plywood) बनाया जाता है। सागवान का भी उपयोग दवा बनाने (making medicine) में किया जाता है। लंबे समय तक टिकने की क्षमता के कारण इसकी मांग निरंतर लबें समय तक बनी रहती है। सागवान की लकड़ी बहुत कम सिकुड़ती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक एकड़ में लगभग 120 सागवान के पौधे लगते हैं। जब ये पौधे कटाई के लिए तैयार होते हैं, कमाई करोड़ों रुपये होती है।

गम्हार की खेती (Cultivation of Gamhar)

इस पेड़ का विकास बहुत जल्दी होता है। इसके पत्ते भी कई दवाओं में प्रयोग किए जाते हैं। अलसर (ulcer) जैसी समस्या के खिलाफ भी इसकी पत्तियां बहुत अच्छी हैं। इसकी लकड़ी से कई फर्नीचर (Furniture) भी बनाए जाते हैं। एक एकड़ में गम्हार के पांच सौ पौधे लगाए जाते हैं। गम्हार के पेड़ की खेती (Gambhar tree cultivation) का कुल खर्च 40 से 55 हजार तक हो सकता है। इस पेड़ से एक एकड़ में एक करोड़ की कमाई होती है।

सफेदा की खेती (whitewash farming)

सफेदा की लकड़ी ईंधन, पेटियां, फर्नीचर, पार्टिकल बोर्ड और हार्ड बोर्ड बनाने में प्रयोग की जाती है। यह पेड़ केवल पांच सालों में अच्छी तरह से फैलता है, इसलिए इसे काटा जा सकता है। बता दें कि एक पेड़ से लगभग चार सौ किलो लकड़ी मिलती है। यूकलिप्टस (Eucalyptus) की लकड़ी 6-7 रुपए प्रति किलो बाजार में बिकती है। ऐसे में अगर हम तीन हजार पेड़ एक हेक्टेयर में लगाते हैं इसलिए, आप आसानी से 72 लाख रुपये कमा सकते हैं।

महोगनी की खेती (mahogany cultivation)

इसका उपयोग जहाज, गहने, प्लाईवुड, फर्नीचर, सजावट और मूर्तियों में किया जाता है।  इसके अलावा, इस पेड़ की पत्तियों में रक्तचाप, अस्थमा, सर्दी, मधुमेह, कैंसर और अन्य कई बीमारियों का उपचार करने का गुण है। महोगनी के पेड़ (mahogany trees) 12 साल में लकड़ी की फसल के लिए तैयार हो जाते हैं और पांच साल में एक बार बीज देते हैं। इसकी लकड़ी थोक में आसानी से 2000 से 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट मिलती है, जबकि इसके बीजों की कीमत बहुत अधिक होती है और ये एक हजार रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं। इससे किसान आसानी से 50 से 60 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।