The Chopal

Business Idea : घर-घर होता है इस चीज का इस्तेमाल, सालाना बढ़ती रहती है डिमांड

Business Idea In Hindi :यदि आप भी बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी होगी।  हम आज की इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं हर घर में उपयोग होने वाली उस चीज के बारे में जिसका बिजनेस करके आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।  खबर में इस बिजनेस आइडिया के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

   Follow Us On   follow Us on
Business Idea : घर-घर होता है इस चीज का इस्तेमाल, सालाना बढ़ती रहती है डिमांड

The Chopal, Business Idea In Hindi : बदलते जमाने के साथ-साथ महंगाई भी बढ़ी है।  आजकल हर कोई स्वयं का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहा है।  यदि आप भी एक अच्छे बिजनेस विचार की खोज में हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी होगी।  हम आपको एक विशिष्ट बिजनेस आइडिया (how we earn money) बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बहुत कम समय में मोटा पैसा कमा सकते हैं।  हम तेल मिल की बात कर रहे हैं।  आप किसी भी गांव या शहर में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

रसोई से लेकर दवाई बनाने तक, तेल बहुत सी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयोग किया जाता है।  खाना बनाने में तेल का रोल महत्वपूर्ण है।  यही कारण है कि हर तरह के तेल की मांग हर साल बनी रहती है।  तेल मिल का बिजनेस शुरू करने पर कभी मंदी नहीं आने वाली है।  आइए शुरू करते हैं।

यह बिजनेस कैसे शुरू करें?

तेल मिल का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको उचित स्थान का चुनाव करना होगा।  यदि आप गांव में तेल मिल लगाते हैं तो शहर की तुलना में इसकी लागत बहुत कम होगी।  स्थानीय कच्चा माल और सस्ता लेबर यहां उपलब्ध हैं।  इसके लिए आपको कच्चा माल, मशीनरी, टिन के कनस्तर, बोतलें और प्लास्टिक की जरूरत होगी।  आप बिजली वाली या डीजल वाली तेल निकालने वाली मशीन खरीद सकते हैं।

क्या लागत होगी?

तेल मिल की शुरुआत करने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 लाख रुपये का निवेश करना पड़ेगा (business tips)।  मशीनरी पर ज्यादातर खर्च होगा।  आप अपने इलाके और बाजार के अनुसार मिल बना सकते हैं।  आप भी MSME की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अगर आप अपने बिजनेस को रजिस्टर करना चाहते हैं।  यह खाने-पीने का बिजनेस है, इसलिए बेहतर होगा कि FSSAI से बिजनेस लाइसेंस (license for business) लेने के बाद ही इसकी शुरुआत करें।

इस तरह बिजनेस मार्केटिंग करें 

आप अपने तेल मिल को लोकल क्षेत्र में प्रचार कर सकते हैं।  इसके बाद अपने बिजनेस को धीरे-धीरे आसपास के गांवों और कस्बों में विस्तार करें।  आप तेल की पैकिंग को बेहतर बनाकर ब्रांडिंग भी कर सकते हैं।  आपकी मिल का तेल बेचने वाले स्थानों पर पोस्टर भी लगाकर इसका प्रचार कर सकते हैं।