The Chopal

Crypto: सिर्फ एक दिन में 2.82 लाख करोड़ रुपये तक क्रिप्टो का लेन-देन, फिर भी बिटक्वॉइन लुढ़का, जानें आज के रेट अपडेट

   Follow Us On   follow Us on
bitcoin,cryptocurrency, Ethereum, tether, usd coin, bnb, binance usd, xrp, cardano, solana,polkadot, क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन, एथेरम, टेथर, यूएसडी कॉइन, बीएनबी, बिनांस यूएसडी, एक्सआरपी, कार्डानो,डॉजकॉइन, dogecoin, पॉलीगॉन,Polygon,

The Chopal, व्यापार ब्यूरो, Crypto Price: बता दे कि क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मची हुई है। आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो आज के कारोबार में रेड जोन में चल रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग एक % कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी हल्की बढ़ी भी है। एक बिटकॉइन अभी 0.97 % की गिरावट के साथ 27,370.18 डॉलर (22.42 लाख रुपये) के रेट (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 % से ज्यादा टूटकर 1900 डॉलर के नीचे तक आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो बीते 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.26 % तक की गिरावट आई है और यह 1.15 लाख करोड़ डॉलर (94.20 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है।

पूरे सप्ताह सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो करेंसीज में सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ही ग्रीन जोन में कारोबार कर रही है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भी है। सात दिनों में सबसे ज्यादा डोजेक्वॉइन (Dogecoin) भी कमजोर हुआ है। यह 16 % से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद एक हफ्ते में पॉलीगॉन (Polygon) 15 % से ज्यादा और सोलाना (Solana) 14 % से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 8 % से ज्यादा टूटा है तो एथेरियम लगभग 12 % कमजोर हुआ है।

जानें टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में मार्केट रूझान

    क्रिप्टो                                     मौजूदा भाव                 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin)                    27,370.18 डॉलर         (-) 0.97%
एथेरियम (Ethereum)                  1,845.46 डॉलर           (-) 1.43%
टेथर (Tether)                             1.0 डॉलर                    (-) 0.03%
बीएनबी (BNB)                           330.37 डॉलर              (-) 0.29%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin)         0.9999 डॉलर               (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP)                      0.4638 डॉलर               (-) 1.25%
कार्डानो (Cardano)                    0.3866 डॉलर                (-) 1.86%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin)               0.07891 डॉलर              (-) 1.73%
पॉलीगॉन (Polygon)                    0.9935 डॉलर               (-) 3.08%
सोलाना (Solana)                       21.49 डॉलर                  (-) 2.71%
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय तक 

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में भी उछाल

बीते 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में भी तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 3449 करोड़ डॉलर (2.82 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन भी हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.48% ज्यादा रहा। बीते 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07 % मजबूत भी हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.81 % तक हिस्सेदारी है।