Delhi-NCR Property Rate : इस शहर की जमीन पहुंची सोने से पार, 5,400 वाली प्रॉपर्टी हुई 10,700 रुपए
Delhi-NCR Property Rates :प्रॉपर्टी के दाम सोने की तरह लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी अब सोने के समान हो गई है। प्रॉपर्टी की कीमतें बेहिसाब बढ़ रही हैं। 5400 रुपये से बढ़कर अब यह 10,700 रुपये हो गई हैं। चलिए जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर में किस क्षेत्र में कितने दाम हैं और प्रॉपर्टी में कितना बढ़ोतरी हुई है।

The Chopal, Delhi-NCR Property Rates : प्रॉपर्टी खरीदना एक महंगा सौदा होता है। हर व्यक्ति की ख्वाहिश अपने घर की होती है, जिसके लिए वे प्रॉपर्टी खरीदते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के मुख्यतः दो उद्देश्य होते हैं।
पहला अपनी जरूरत के लिए, और दूसरा कई लोग प्रॉपर्टी को निवेश के रूप में खरीदते हैं। कई लोगों का काम ही प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करना होता है।
प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने का कारण यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर है। दिल्ली और मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से जुड़े हुए हैं। यहां पर लोगों की जरूरत के बुनियादी ढांचे में तेजी से विस्तार हो रहा है। यही कारण है कि प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ी हैं।
यह शहर बना प्रमुख
दिल्ली एनसीआर के हरियाणा स्थित गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें (Delhi-NCR Property Rate) काफी बढ़ गई हैं। गुरुग्राम का कॉर्पोरेट क्षेत्र बहुत विकसित हो चुका है। यह यहां की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण बन गया है।
गुरुग्राम में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। इसी वजह से प्रीमियम हाउसिंग की मांग बढ़ी है। गुरुग्राम में प्रीमियम सेगमेंट में नए लॉन्च की मांग के अनुसार कम हैं। इससे दाम बढ़े हैं। यहां डीएलएफ में तो दाम बेहिसाब बढ़ गए हैं।
कितने बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम
दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी (Delhi-NCR Property Rate) की कीमतों में पिछले पांच साल में 81 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। गुरुग्राम में कुछ क्षेत्रों में 98 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में द्वारका एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है।
रिपोर्ट भी आई सामने
देश में संपत्ति की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महानगरों में संपत्ति के दाम (Delhi-NCR Property Rate) काफी तेजी से बढ़े हैं। एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, संपत्ति के दाम में न्यू गुरुग्राम सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यहां 2019 में संपत्ति की कीमत 5,400 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 में 10,700 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है।
प्रीमियम प्रॉपर्टी की बढ़ती जा रही मांग
दिल्ली एनसीआर में यह उछाल बड़ी जगहों और प्रीमियम हाउसिंग प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग से आया है। नए लॉन्च और लक्जरी डेवलपमेंट के घरों की मांग बढ़ रही है। फ्लैट कल्चर भी लोगों को भा रहा है। दिल्ली-NCR क्षेत्र में औसत कीमतें 8,105 रुपये प्रति वर्ग फुट (Delhi-NCR Property Rate) पहुंच गई हैं। वहीं, गुरुग्राम की बात करें तो यहां रियल एस्टेट बाजार में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे की वजह से भी प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी।