FD: इस बैंक की दमदार एफडी स्कीम, 2 लाख निवेश करने पर रिटर्न के रूप में मिलेंगे 76000
SBI FD: अगर आप 5 साल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में एफडी करवाते हैं और 2 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको हर साल 6.50% की ब्याज दर के हिसाब से कुल करीब 2,76,084 रुपये मिलेंगे। यानी आपकी रकम पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। अगर आप सुरक्षित और तय रिटर्न वाला निवेश चाहते हैं, तो एसबीआई की एफडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह निवेश बिना किसी जोखिम के होता है और आपको निश्चित समय के बाद तय रकम मिलती है।
ग्राहकों को लगा बड़ा झटका
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने अपनी सभी एफडी पर ब्याज दरों को 0.15% से 0.25% तक घटा दिया है। इसके साथ ही 444 दिनों की स्पेशल एफडी 'अमृत वृष्टि' पर भी ब्याज दर 0.25% तक कम कर दी गई है। यह ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू हैं। SBI की ये नई दरें 15 जून से लागू हो रही हैं। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद अधिकतर बैंकों ने एफडी पर ब्याज कम कर दिया है।
SBI ने स्पेशल एफडी पर भी कम किया ब्याज
SBI ने अमृत वृष्टि एफडी स्कीम (444 दिन की स्पेशल एफडी) पर भी ब्याज घटाया है। अब इस पर ब्याज दर 6.85% से घटकर 6.60% हो गई है। सीनियर सिटीजन को 0.50% ज्यादा ब्याज दिया जाता है। इसलिए उन्हें इस एफडी पर अब 7.10% ब्याज मिलेगा।
SBI की 5 साल की एफडी पर फायदा
अगर आप SBI की 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 6.50% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको करीब 2,76,084 रुपये मिलेंगे।
SBI में एफडी की ब्याज दरें:
7 से 45 दिन: आम जनता - 3.05%, सीनियर सिटीजन - 3.55%
46 से 179 दिन: आम जनता - 5.05%, सीनियर सिटीजन - 5.55%
180 से 210 दिन: आम जनता - 5.80%, सीनियर सिटीजन - 6.30%
211 दिन से 1 साल कम: आम जनता - 6.05%, सीनियर सिटीजन - 6.55%
1 साल से 2 साल कम: आम जनता - 6.25%, सीनियर सिटीजन - 6.75%
2 साल से 3 साल कम: आम जनता - 6.45%, सीनियर सिटीजन - 6.95%
3 साल से 5 साल कम: आम जनता - 6.30%, सीनियर सिटीजन - 6.80%
5 साल से 10 साल तक: आम जनता - 6.05%, सीनियर सिटीजन - 7.05%
