The Chopal

Gold And Silver Price: नवरात्रि से पहले 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, लोगों के लिए अच्छा संकेत

Gold And Silver Price Today : सोने चांदी की खरीददारी करने से पहले मूल्य की जांच करना अति आवश्यक होता है। आप अपने शहर में कई दुकानों के अलावा ज्वेलर्स को फोन करके भी सोने चांदी की अपडेटेड कीमतों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अक्टूबर महीने के पहले दिन सोने के भाव में मंदी देखने को मिली है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold And Silver Price: नवरात्रि से पहले 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, लोगों के लिए अच्छा संकेत

Business News : देश में नवरात्रि से पहले सोना सस्ता हुआ है। नवरात्रि देश में गुरुवार से शुरू हो रही है। आज अक्टूबर महीने की पहली तारीख मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। नवरात्रि से पहले सोने की कीमतों में कटौती आम लोगों के लिए राहत भरी है। आज 1 अक्टूबर 2024 को, सोने की कीमत में गिरावट आई है, जिससे सोने के खरीदारों को कुछ राहत मिली है। नवरात्रि के शुरू होने से पहले यह कमी आम लोगों के लिए अच्छा संकेत है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, और 10 ग्राम सोने की कीमत 170 रुपये तक कम हुई है। 

70,900 रुपये के आसपास कीमत 

22 कैरेट सोना दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई और कोलकाता में 70,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,200 रुपये से भी कम है। सिल्वर 94,900 रुपये पर खरीदा जा रहा है।  भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव  70,940 रुपये है. बीते दिन 70,940 भाव था. यानी आज Rate में मामूली कमी आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत आज 77,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन भी 24 कैरेट सोने का दाम  77,390  रुपये था. आज कीमत में बदलाव हुआ है.

देखें देश के पंद्रह बड़े शहरों में सोने की कीमतें

और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर  22  कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
हैदराबाद     70,790     77,230
भुवनेश्वर     70,790     77,230
पटना     70,840     77,280
जयपुर     70,940     77,380
बेंगलुरु     70,790     77,230
लखनऊ     70,940     77,380
गुरुग्राम     70,940     77,380
कोलकाता     70,790     77,390
चेन्नई     70,790     77,230
अहमदाबाद     70,840     77,280
मुंबई     70,790     77,230
दिल्ली     70,940     77,380

 

News Hub