The Chopal

Gold 10 Gram Price : सोना चांदी के रेट आज गिर गए, यह रहा 10 ग्राम का ताज़ा भाव

Gold Price : इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी की कीमत एक हजार रुपये गिर गई है। आज चांदी 77,000 रुपए प्रति किलो बेची जाएगी। शनिवार शाम तक चांदी 78,000 रुपए पर बेची गई।

   Follow Us On   follow Us on
Gold 10 Gram Price : सोना चांदी के रेट आज गिर गए, यह रहा 10 ग्राम का ताज़ा भाव

Gold Silver Ret : यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इन दो धातुओं के मूल्य में गिरावट हुई है। यही कारण है कि सोने और चांदी के गहने बनाने की योजना बना रहे हैं तो इन दरों पर एक बार विचार करें। आज, झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,700 रुपए है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 62,690 रुपए है। वहीं, चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए होगी।

ये पढ़ें - भारत के इस कदम से नेपाली किसानों की हुई मौज, अब कमाएंगे तगड़ा मुनाफा

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा के अनुसार को बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। चांदी की कीमत एक हजार रुपये गिर गई है। आज चांदी 77,000 रुपए प्रति किलो बेची जाएगी। शनिवार शाम तक चांदी 78,000 रुपए पर बेची गई।

सोने के दाम में गिरावट

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपए से अधिक की गिरावट हुई है, मनीष शर्मा ने बताया। 22 कैरेट सोना की 10 ग्राम कीमत कल शाम 59,900 रुपए है। आज भी 59,700 रुपए की कीमत है। यानी का मूल्य 200 रुपए गिर गया है। शनिवार को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 62,900 रुपए था। आज भी 62,690 रुपए की कीमत है। यानी मूल्य में 210 रुपए की गिरावट हुई है।

ये पढ़ें - UP की फिल्म सिटी में समा जाएगा पूरा देश, योगी के सपनों के प्रोजेक्ट में दिखेगी अयोध्या से काशी घाट