The Chopal

Gold Price: लगातार मंहगा हो रहा सोना, कब तक रहेगी तेजी

Gold Price : नया साल आने के बाद सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है।सोने की कीमत लगातार बढ़ी है। नए साल के तीसरे दिन सोने की कीमत 330 रुपये बढ़ी। बता दे की शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का मूल्य 300 रुपये और 24 कैरेट का मूल्य 330 रुपये की तेजी बनी हुई हैं। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 78,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: लगातार मंहगा हो रहा सोना, कब तक रहेगी तेजी 

The Chopal : कारोबारियों का कहना है कि बढ़ोतरी घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त से हुई है। एक्सपर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है।  सोने की कीमत लगातार बढ़ी है। नए साल के तीसरे दिन सोने की कीमत 330 रुपये बढ़ी। शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का मूल्य 300 रुपये मंहगा, जबकि 24 कैरेट का मूल्य 330 रुपये मंहगा हुआ हैं। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 78,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 71,900 रुपये है। आपके शहर में सोने का भाव क्या है?

3 जनवरी 2025 को चांदी की कीमत घटेगी

देश में एक किलो चांदी 90,500 रुपये में कारोबार कर रही है। चांदी की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

दिल्ली के स्थानीय बुलियन मार्केट में आज की कीमत

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी हुई। सोना 330 रुपये महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 79,720 रुपये पर पहुंच गया, जो बुधवार को 79,390 रुपये पर था। दस ग्राम चांदी की कीमत भी 130 रुपये बढ़कर 90,630 रुपये हो गई।

सोना महंगा होने के कारण

कारोबारियों का कहना है कि बढ़ोतरी घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त से हुई है। एक्सपर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। सोना कॉमेक्स बाजार में 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है और घरेलू बाजार में 77,300 रुपये से ऊपर है। अब बाजार का ध्यान अमेरिकी बेरोजगारी दर और PMI जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर है, जो सर्राफा बाजार में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं।

सोने का मूल्य देश में कैसे निर्धारित होता है?

सोने की कीमतों पर स्थानीय डिमांड, यूएस की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर पड़ता है। इसलिए सोने की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।

3 जनवरी 2025 को ये रहा सोने की कीमत 

शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट
बेंगलुरु     71,800     78,330
भुवनेश्वर     71,800     78,330
अहमदाबाद     71,850     78,380
पटना     71,850     78,380
कोलकाता     71,800     78,330
मुंबई     71,800     78,330
लखनऊ     71,950     78,480
गुड़गांव     71,950    78,480
जयपुर     71,950     78,480
गाजियाबाद     71,950     78,480
नोएडा     71,950     78,480
दिल्ली     71,950     78,480