Gold Ka Bhav: सोने की कीमत में तेजी रही या मंदी, जानिए अलग-अलग शहरों की लिस्ट
Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से सोने में तेजी आई। दिल्ली में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Gold Silver Price Today : आज 16 जनवरी गुरुवार के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 80,770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि चांदी 93,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी के भाव भी दिए गए हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
शहर | दाम (22 कैरेट) | दाम (24 कैरेट) |
दिल्ली | 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम |
मुंबई | 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम |
जयपुर | 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम |
कोलकाता | 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम |
नोएडा | 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम |
लखनऊ | 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम |
चेन्नई | 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम |
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
शहर | दाम |
दिल्ली | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
मुंबई | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
जयपुर | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
कोलकाता | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
नोएडा | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
लखनऊ | 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम |
चेन्नई | 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम |
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
सोने में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सोने की शुद्धता हॉलमार्किंग के माध्यम से जांची जाती है। यह सोने की गुणवत्ता का प्रमाण है और हर कैरेट के सोने पर
इसका अलग नंबर होता है:
24 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 999
22 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 916
18 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 750
कैरेट गोल्ड का क्या मतलब है?
कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का पैमाना है।
24 कैरेट: यह 100% शुद्ध सोना होता है, जिसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती।
22 कैरेट: इसमें 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी) मिलाई जाती हैं।
BIS हॉलमार्क से शुद्धता जांचें
बीआईएस (BIS) हॉलमार्क सोने की प्रमाणिकता की गारंटी देता है। ग्राहक BIS Care ऐप का उपयोग करके भी सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। इसमें हॉलमार्क नंबर दर्ज कर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना असली है या नहीं।