The Chopal

Sone Ka Bhav: भारी उछाल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी आज मंदी

Gold Rate Today: पिछले कई दिनों से सोने में उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। लगातार कुछ दिन सोने में गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में सोने में काफी तेजी देखी गई। लेकिन आज 14 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर गिरावट नजर आई है।

   Follow Us On   follow Us on
Sone Ka Bhav: भारी उछाल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी आज मंदी 

The Chopal : सोने का भाव घट रहा है। सोमवार 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर सोने की कीमत 100 रुपये गिर गई है। देश के अधिकांश शहर में सोना 95,600 रुपये से अधिक नहीं है। चांदी 99,900 रुपये है। यहां सोमवार 14 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।

चांदी की कीमत

14 अप्रैल 2025 को चांदी 99,900 रुपये पर रही। आज चांदी की कीमत 100 रुपये कल से कम रही है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना सोमवार 14 अप्रैल 2025 को 87,840 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।       

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     87,690     95,660
बंगलुरु     87,690     95,660
लखनऊ     87,840     95,810
गाजियाबाद      87,840     95,810
नोएडा     87,840     95,810
जयपुर     87,840    95,810
कोलकाता     85,690     95,660
मुंबई     87,690     95,660
चेन्नई     87,690     95,660
दिल्ली     87,840     95,810

आज सोने में आने के कारण

टैरिफ और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव से सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं।  भारत में भी सोना फिर से महंगा होने लगा है, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय दरों, आयात करों, टैक्सों और रुपये की मात्रा पर निर्भर करते हुए भारत में सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट।  सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है।  इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।