The Chopal

Gold Price: नए साल पर सोने की कीमतें हुई धड़ाम, चांदी 2,000 रुपये सस्ती

Gold Price : साल के पहले दिन, आज सोने के भाव में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को राहत मिली है। सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती के कारण दर्ज की गई है। आज साल का पहला दिन है। नए वर्ष के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: नए साल पर सोने की कीमतें हुई धड़ाम, चांदी 2,000 रुपये सस्ती 

Gold Rate Today : सोने -चांदी की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  आज साल का पहला दिन है, इस मौके पर सोना खरीददारों को बड़ी राहत मिली हैं। 1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार, 31 दिसंबर 2024 को मंगलवार की तुलना में सोने के दाम में गिरावट हुई। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 71,200 रुपये है। आपके शहर में सोने का भाव क्या है?

1 जनवरी 2025 को चांदी सस्ती होगी

1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार, 31 दिसंबर 2024 को मंगलवार की तुलना में सोने के दाम में गिरावट हुई। 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये के आसपास है। देश में एक किलो चांदी 90,500 रुपये में कारोबार कर रही है। चांदी का मूल्य कल 92,500 रुपये था। नए साल के दिन चांदी की कीमत 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।

सोने के बाद क्या होगा?

नए साल में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने की मांग बढ़ी है। कीमतें भी सुरक्षित विकल्पों में निवेशकों की रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी से प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, डॉलर की स्थिरता और केंद्रीय बैंकों द्वारा किए गए नीतिगत परिवर्तनों से बाजार में गिरावट की संभावना बनी हुई है। भविष्य में इन सभी घटकों के चलते सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।

1 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट     

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
बेंगलुरु     71,100     77,560
भुवनेश्वर     71,100     77,560
अहमदाबाद     71,150     77,610
पटना     71,150     77,610
कोलकाता     71,100     77,560
मुंबई         71,100 77,560
लखनऊ     71,250     77,710
गुड़गांव     71,250     77,710
जयपुर     71,250     77,710
गाजियाबाद     71,250     77,710
नोएडा     71,250     77,710
दिल्ली     71,250     77,710

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।