The Chopal

Gold Price: सोने की कीमत आज दूसरे दिन हुई सस्ती, खरीददारों को मिली राहत

Gold Rate Today: आज मंगलवार, 15 अप्रैल को सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में 250 रुपये तक की कमी आई है, जिससे ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर मौका बन सकता है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमत आज दूसरे दिन हुई सस्ती, खरीददारों को मिली राहत 

The Chopal : आज फिर से सोने की कीमत कम हो गई है। मंगलवार 15 अप्रैल को सोने की कीमत 250 रुपये तक गिर गई है। सोना देश के ज्यादातर शहर में 95,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी 99,800 रुपये पर है। यहां मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।

चांदी की कीमत

चांदी का मूल्य मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को 99,800 रुपये पर था। आज चांदी की कीमत 100 रुपये कल से कम है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,6500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।         

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     87,540     95,500
बंगलुरु     87,540     95,500
लखनऊ     87,690     95,650
गाजियाबाद      87,690     95,650
नोएडा     87,690     95,650
जयपुर     87,690     95,650
कोलकाता     85,540     95,500
मुंबई     87,540     95,500
चेन्नई     87,540     95,500
दिल्ली     87,690     95,650

सोने की कीमत गिरने का कारण

टैरिफ और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने सोने की कीमतों में हलचल पैदा की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा होने से गोल्ड का भी कारोबार पीक लेवल के आसपास चल रहा है। ये अब एक रेंज में काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सोना गिरावट में आया तो छह महीने में 75,000 तक आ सकता है। सोने में अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ वार की वजह से गोल्ड 1,38,000 रुपये तक जा सकता है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।