The Chopal

Gold Price: सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन हुई कम, कर सकते है आप खरीददारी

Gold Prices Today: आज, बुधवार, 29 जनवरी 2025 को, सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बजट पेश होने से पहले सोने के भाव में यह गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार आगामी बजट में सोने पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) बढ़ा सकती है, जिसे पिछले बजट में घटाया गया था।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन हुई कम, कर सकते है आप खरीददारी  

The Chopal : आज, बुधवार 29 जनवरी 2025, लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। बजट पेश होने से पहले सोना कम हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा सकती है, जो पिछले बजट में घटाई गई थी।

आज, बुधवार 29 जनवरी 2025, लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। बजट पेश होने से पहले सोना कम हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा सकती है, जो पिछले बजट में कम थी। आज सोने का मूल्य 350 रुपये तक गिर गया है। सोने की मांग में कमी के कारण सोने का भाव गिर गया है।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत

24 कैरेट सोने का मूल्य बुधवार 29 जनवरी को प्रमुख शहरों में 81,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना काफी दिनों के बाद 82,000 रुपये के नीचे आया है। 22 कैरेट का मूल्य लगभग 75,100 रुपये है। बीते हफ्ते सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से सोना कम हो गया है।

दिल्ली और मुंबई में सोने का मूल्य

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 350 रुपये गिरकर 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 75,240 रुपये पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोना 81,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 29 जनवरी को चार बड़े शहरों में सोने की कीमतें यहां देखें।

शहर का नाम   22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
कोलकाता     75,090     81,920
मुंबई     75,090     81,920
चेन्नई     75,090     81,920
दिल्ली     75,240     82,070

29 जनवरी को चांदी की कीमतों में बदलाव

चांदी बुधवार 29 जनवरी को सस्ती होगी। 100 रुपये तक सिल्वर की कीमत घटी है। अब चांदी प्रति किलोग्राम 96,300 रुपये है। घरेलू मांग कम होने से चांदी की कीमतें गिर गई हैं। तीसरे दिन भी चांदी की कीमत घटी है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे रुपये की कीमत, टैक्स, अंतर्राष्ट्रीय बाजार और इंपोर्ट ड्यूटी। सोना सांस्कृतिक, पारंपरिक और निवेश का जरिया है। इसकी कीमतें, खासकर शादी और त्योहारों के दौरान, बढ़ जाती हैं।