The Chopal

Gold Bhav: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के दाम, सोना खरीददारों को राहत

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में अक्षय तृतीया से पहले लगातार गिरावट का दौर जारी है। इसी महीने की 22 तारीख को सोने की कीमतें 1 लाख के स्तर को छू गई थी। लेकिन उसके पास सोने में मंदी से सोना खरीददारों को राहत मिली है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Bhav: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के दाम, सोना खरीददारों को राहत

​The Chopal : अक्षय तृतीया 2025 (10 मई) से पहले सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, जो सोने के खरीदारों के लिए राहत की बात है। हालांकि, अप्रैल 2025 की शुरुआत में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन अब इनमें गिरावट आई है।​ अक्षय तृतीया से पहले सोने का भाव लगातार कम हो रहा है। 22 अप्रैल को सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के स्तर को छूने के बाद से सोने की कीमत लगातार गिर रही है। बीते हफ्ते की तुलना में आज सोमवार 28 अप्रैल को सोना करीब 1000 रुपये सस्ता हुआ है।

बता दे की 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 89,400 रुपये है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 97,500 रुपये है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है। यहां सोमवार 28 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना सोमवार 28 अप्रैल 2025 को 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सप्ताह के पहले दिन आज सोने की कीमत करीब 1,000 रुपये तक गिर गई है।        

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
लखनऊ     89,550     97,680
नोएडा     89,550     97,680
जयपुर     89,550     97,680
गाजियाबाद      89,550     97,680
चेन्नई     89,400     97,530
कोलकाता     89,400     97,530
मुंबई     89,400     97,530
बंगलुरु     89,400     97,530
दिल्ली     89,550     97,680
पटना     89,400     97,530

व्यापारिक तनाव और टैक्स खींचतान के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स खींचतान के चलते। भारत में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से महंगा हो गया है। जानकारों का अनुमान है कि अगले छह महीनों में सोने की कीमत लगभग 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक सकती है अगर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।