The Chopal

Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के ताज़ा रेट

Gold Price Today: बजट के बाद आज, 3 फरवरी, सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोना अपने पीक से कुछ नीचे आया है। शनिवार को बजट के दिन, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 84,500 रुपये के पार था। 24 और 22 कैरेट सोने का मूल्य आज 150 रुपये गिर गया है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के ताज़ा रेट 

The Chopal: बजट के बाद आज, 3 फरवरी, सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। बसंत पंचमी के दिन सोने के लिए अपने पीक से कुछ नीचे आया है। शनिवार को बजट के दिन, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 84,500 रुपये के पार था। 24 और 22 कैरेट सोने का मूल्य आज 150 रुपये गिर गया है।  10 ग्राम सोने का मूल्य 84,400 रुपये के आसपास है। सरकार ने बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है। इन्वेस्टर को इससे राहत मिलेगी।

84,000 से अधिक गोल्ड क्यों है?

सोने की कीमतें ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं क्योंकि वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी कानूनों में बदलाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने में निवेश कर रहे हैं।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में और अधिक इजाफा हो सकता है अगर ब्याज दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है। इसके अलावा, शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में भारत में सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ रही है, जिससे आने वाले महीनों में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली-मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें घटी

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जिसमें करीब 150 रुपये की गिरावट आई है, जबकि 24 कैरेट सोना 84,6300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोना 84,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 3 फरवरी 2025 को देश के चार सबसे बड़े शहरों में सोने की कीमतें यहां देखें।

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली    77,590    84,630
चेन्नई    77,440    84,480
मुंबई    77,440    84,480
कोलकाता    77,440    84,480

3 फरवरी को चांदी की कीमत गिर गई। बजट के बाद चांदी का मूल्य 200 रुपये गिर गया। अब चांदी प्रति किलोग्राम 99,400 रुपये है। चांदी का मूल्य पहले 99,600 रुपये था। चांदी सिर्फ 1,00,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से कुछ कम है।

सोने का मूल्य देश में कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव, सरकारी इंपोर्ट ड्यूटी और रुपए में गिरावट। सोना भारत की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है और निवेश का एक साधन भी है। शादी-ब्याह और छुट्टियों के दौरान इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ती हैं। यह एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव आम जनता पर भी प्रभाव डालता है।