The Chopal

Gold Price: सोने की कीमतों में आई आज रिकॉर्ड तेजी, एक लाख के करीब पहुंचा दाम

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के दौर पर अब ब्रेक लगा है। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी नजर आई है। सोने की कीमतें अपने एक लाख के करीब पहुंच चुकी है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमतों में आई आज रिकॉर्ड तेजी, एक लाख के करीब पहुंचा दाम 

The Chopal : सोने की कीमतों में जो पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही थी, उस पर अब ब्रेक लग चुका है, और अब सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आज सुबह गोल्ड ने रिकॉर्ड तेजी से प्रदर्शन किया। सोने की कीमत 3,000 रुपये की तेजी से बढ़ी है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य देश में 1,00,000 रुपये से 6,500 रुपये कम रहा है। सोने में पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद बड़ी तेजी हुई है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत 93,300 रुपये के ऊपर है। वर्तमान में चांदी 97,100 रुपये पर है।  यहां जानें आज शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें।

चांदी की कीमत

चांदी शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 2025 को 97,100 रुपये पर रही। कल की तुलना में आज चांदी की कीमत चार हजार रुपये बढ़ी है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दे की 22 कैरेट सोना मुंबई में 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुख्य शहरों में सोने की कीमतें      

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट  24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     85,610     93,390
बंगलुरु     85,610     93,390
लखनऊ     85,760     93,540
गाजियाबाद      85,760     93,540
नोएडा     85,760     93,540
जयपुर     85,760     93,540
कोलकाता     85,610     93,390
मुंबई     85,610     93,390
चेन्नई     85,610     93,390
दिल्ली     85,760     93,540

आज सोने में तेजी आने के कारण

सोने की कीमतों में कुछ समय पहले गिरावट आई थी, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ के कारण अब वैश्विक बाजार में फिर से बढ़ने लगी है। इसका असर भारत में भी दिख रहा है, जहां सोने की कीमतें हर दिन बदलती हैं। अंतरराष्ट्रीय दरें, टैक्स, आयात शुल्क और रुपये की कीमत इनकी कीमत निर्धारित करती हैं।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल $3163 प्रति ग्राम से घटकर करीब $3100 पर आ गया है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है।  इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।