Gold Price: सोने की कीमतों में चार दिन बाद आई तेजी, पीक लेवल से इतना रुपए सस्ता
Gold Rate Roday: सोने की कीमत पिछले 4 दिनों से आ रही गिरावट पर रोक लगी है। सोने की कीमत थी कल अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी। आज फिर बाजार में सोने का भाव अरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

The Chopal : आज हरे निशान पर सोना का भाव है। आज, लगातार चार दिनों में सोने के भाव में गिरावट आने के बाद, इसमें तेजी आई है। बीते चार दिनों से लगातार गिरावट झेल रहे सोने के दाम में अब ठहराव देखने को मिला है। कल सोने की कीमत अपने हालिया न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन आज बाजार खुलते ही इसमें तेजी का रुख देखने को मिला है।
5,000 रुपये कम कीमत
10 ग्राम सोने की कीमत आज 1200 रुपये बढ़ी है। गोल्ड का मूल्य 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से लगभग 5,000 रुपये कम हो रहा है। 24 कैरेट सोने का मूल्य 95,200 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य 87,200 रुपये है। यहां जानें आज शुक्रवार 16 मई 2025 को देश के प्रमुख शहर में सोने-चांदी की कीमतें।
आज सोने की कीमतों में चार दिन की गिरावट के बाद तेजी देखी जा रही है। दुनिया थोड़ा शांत हुई है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव में कमी आने के बाद सोने का भाव गिरा है। लेकिन आज सोने का निशान हरा हो गया। जब सब कुछ ठीक होता है, तो लोग रिस्क लेने को तैयार रहते हैं, इसलिए लोग अब सोने में पैसा लगाने की जगह शेयर मार्केट जैसे विकल्पों को चुनते हैं।
इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव कम होने की खबरों ने सोने की मांग को प्रभावित किया है। डॉलर की कीमत बढ़ने और शेयर बाजार में तेजी आने से सोने का मूल्य भी गिर गया है। हालाँकि, कुछ दिन की कमी के बाद फिर से तेज हो गया है।
16 मई 2025 को दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना शुक्रवार 16 मई 2025 को 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 86,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 87,200 | 95,130 |
बंगलुरु | 87,200 | 95,130 |
लखनऊ | 87,350 | 95,280 |
नोएडा | 87,350 | 95,280 |
गाजियाबाद | 87,350 | 95,280 |
जयपुर | 87,350 | 95,280 |
कोलकाता | 87,200 | 95,130 |
मुंबई | 87,200 | 95,130 |
चेन्नई | 87,200 | 95,130 |
दिल्ली | 87,350 | 95,280 |
चांदी की कीमत
शुक्रवार 16 मई 2025 को चांदी 97,000 रुपये/kg पर है।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।