Gold Price: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले फिर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी का रेट सस्ता
Gold Rate Today: कल 30 अप्रैल को देश मेंअक्षय तृतीया का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में तेजी आई है। पिछले 5 दिनों से सोने कीमतों आने वाली गिरावट पर आज ब्रेक लगा है।

The Chopal : अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने का भाव तेज हो गया है। हाल ही में पिछले पांच सत्रों में सोने के भाव में लगातार गिरावट आई थी, लेकिन आज अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव में तेज हुआ है। कल 30 अप्रैल, देश भर में अक्षय तृतीया का उत्सव मनाया जाएगा। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है।
22 अप्रैल को सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के पार चली गई। हालाँकि, इसके बाद करेक्शन हुआ। आज मंगलवार 29 अप्रैल को सोना कल से 400 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 89,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 97,900 रुपये है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है। यहां मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।
चांदी की कीमत
चांदी का मूल्य मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। आज चांदी कल की तुलना में चार सौ रुपये सस्ती हुई है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
22 कैरेट सोना मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज मंगलवार को सोने की कीमतों में कल की तुलना में 400 रुपये तक की तेजी देखने को मिलेगी।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 89,800 | 97,970 |
गाजियाबाद | 89,950 | 98,120 |
मुंबई | 89,800 | 97,970 |
जयपुर | 89,950 | 98,120 |
लखनऊ | 89,950 | 98,120 |
बंगलुरु | 89,800 | 97,970 |
नोएडा | 89,950 | 98,120 |
कोलकाता | 89,800 | 97,970 |
चेन्नई | 89,800 | 97,970 |
दिल्ली | 89,950 | 98,120 |
कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता पैदा की है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश (safe haven) जैसे सोने (Gold) की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि सोने की कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स खींचतान के कारण सोने की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव कर रही हैं। भारत में सोने की कीमतें बढ़ी हैं क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले छह महीनों में सोना प्रति 10 ग्राम करीब ₹75,000 तक पहुंच सकता है अगर सब कुछ सामान्य रहता है। लेकिन सोने की कीमत ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।