Gold Price: सोने की कीमतों में साल के अंत फिर आया तेजी का रुख, अब कहां पहुंचेंगे दाम
Gold Rate Today : हमेशा बदलते रहने वाले सोना-चांदी की कीमतों को यहां देख सकते हैं, साथ ही आज की सबसे हाल की कीमतें भी देखें. 22 कैरेट सोना, 91.6% शुद्धता वाले सोने से बना ज्वेलरी अक्सर 89 या 90 % शुद्धता वाले सोने से बना होता है, इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय उसकी हॉलमार्क देखें।
Chandi Ka Bhav : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। आज शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को सोने का भाव बढ़ा हैं। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 77,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य 71,300 रुपये के आसपास चल रहा है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।
27 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी(Silver) का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज इसमें 100 रुपये की तेजी आई है।
दिल्ली सर्राफा मार्केट में कल की कीमतें
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई। दस ग्राम सोना की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये हो गई, जबकि चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 90,800 रुपये हो गई। डॉलर की कमजोरी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान इस तेजी का मुख्य कारण हैं। मंगलवार को सोने की कीमतों में भी 250 रुपये की बढ़त हुई थी।
सोने में तेजी का रुख
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बावजूद ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने बाजार को समर्थन दिया, एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा। वैश्विक स्तर पर सोना वायदा 9.10 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,644.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। छुट्टियों के कारण कारोबारी गतिविधि कम हुई, लेकिन सोने और चांदी के बाजार में तेजी बनी रही।
सोने-चांदी की मूल्य निर्धारण प्रक्रिया
सोने की कीमतों पर स्थानीय डिमांड, यूएस की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर पड़ता है। इसलिए सोने की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।
27 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने की कीमतें
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
बेंगलुरु | 71,250 | 77,730 |
भुवनेश्वर | 71,250 | 77,730 |
अहमदाबाद | 71,300 | 77,800 |
पटना | 71,300 | 77,800 |
कोलकाता | 71,250 | 77,730 |
मुंबई | 71,250 | 77,730 |
लखनऊ | 71,400 | 77,880 |
गुड़गांव | 71,400 | 77,880 |
जयपुर | 71,400 | 77,880 |
गाजियाबाद | 71,400 | 77,880 |
नोएडा | 71,400 | 77,880 |
दिल्ली | 71,400 | 77,880 |