The Chopal

Gold Price: सोने की कीमतों में आई तूफ़ानी तेजी, चांदी भी लुढ़की

Gold Price Today: 6 मई 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर मज़बूत रिकवरी देखने को मिली है। आज सोने का भाव ₹2,000 तक बढ़ गया है, जो संकेत देता है कि बाजार में मांग फिर से मजबूत हो रही है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमतों में आई तूफ़ानी तेजी, चांदी भी लुढ़की 

The Chopal : भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के मुख्य कारणों को बताया है। भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और वित्तीय सुरक्षा का प्रतीक है। 6 मई 2025 को, सोने की कीमत 2,000 रुपये तक चढ़ गई है। सोने की कीमत पिछले हफ्ते 3,500 रुपये तक गिर गई थी, लेकिन अब सोने की कीमत वापस आती नजर आती है। 22 अप्रैल को सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में निरंतर करेक्शन हुआ है। 24 कैरेट सोना आज 96,600 रुपये पर है।चांदी एक लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना मंगलवार 6 मई 2025 को 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,610 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
मुंबई             90,250     98,460
गाजियाबाद      90,400     98,610
पटना           90,250     98,460
कोलकाता     90,250     95,730
लखनऊ     90,400     98,610
बंगलुरु     90,250     98,460
नोएडा       90,400     98,610
जयपुर     90,400     98,610
चेन्नई             90,250     98,460
दिल्ली     90,400     98,610

चांदी की कीमत

6 मई 2025 को चांदी का मूल्य 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम था। आज चांदी सौ रुपये सस्ती हुई है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।