Gold Bhav: फिर टूटा सोने का रेट, चेक करिये आपके शहर में 1 तोले गोल्ड का भाव

Gold Rate: आज सोने और चांदी की कीमतें नीचे जा रही हैं। सोने और चांदी के दाम गिरने से जो लोग अब सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। लेकिन सोने की कीमतें गिरने से जिन लोगों ने पहले निवेश किया है, उन्हें नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको इस खबर में सोने की कीमतों की पूरी जानकारी देंगे। खबर में पढ़ें सोने की कीमतों का हाल।
22 कैरेट सोने के दाम आज
अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं तो यहां सोने के दाम जरूर देखें। सोने और चांदी की कीमतें रोज बदलती रहती हैं, इसलिए सही जानकारी लेना जरूरी है। आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम का 91,100 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम का 95,660 रुपये का है। चांदी का भाव भी कम हुआ है और आज प्रति किलो चांदी 1,19,000 रुपये में बिक रही है।
चांदी के दाम आज
सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी आज 1,19,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि कल यानी शनिवार को इसकी कीमत 1,20,000 रुपये थी। चांदी के दाम में 1,000 रुपये की कमी आई है।
22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट
22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें नीचे आई हैं। 22 कैरेट सोना अब 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कल 91,650 रुपये था। यानी इसमें 550 रुपये की कमी हुई है। वहीं, 24 कैरेट सोना कल 96,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन आज इसकी कीमत 95,660 रुपये है। इसमें भी 570 रुपये की गिरावट आई है।
आज 24 कैरेट सोने के दाम
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपये है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ के सराफा बाजार में सोने की कीमत आज 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई के सराफा बाजार में भी 10 ग्राम सोना 97,420 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में सोने की कीमत आज 97,420 रुपये पर बनी हुई है।
सोना खरीदते समय ये बातें ध्यान रखें
सोने के गहनों की खरीदारी करते वक्त उनकी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गहनों पर हॉलमार्क होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ही हॉलमार्क तय करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखें।