The Chopal

Gold Bhav: आज कम हो गए सोने के रेट, सस्ते में खरीद सकेंगे गोल्ड ज्वेलरी

25 जून को सोने और चांदी के दाम घट गए हैं। जानिए आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्या है और इस समय खरीदना क्यों फायदेमंद है।
   Follow Us On   follow Us on
Gold Bhav: आज कम हो गए सोने के रेट, सस्ते में खरीद सकेंगे गोल्ड ज्वेलरी

Gold Rate: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही थी, लेकिन अब इसमें थोड़ी गिरावट आई है। यानी अब सोना पहले से सस्ता हो गया है।इस वक्त सोना खरीदने का अच्छा मौका है। अगर आप निवेश  करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं कि आज सोने का भाव क्या चल रहा है।

सोने के दाम में भारी गिरावट

आज 25 जून को सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। कुछ दिनों पहले जहां सोने के दाम आसमान छू रहे थे, वहीं अब इसमें अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने के दाम में 1470 रुपये की कमी आई है। अब इसका भाव 99370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 100840 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट में भी 1350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब इसका नया भाव 91100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कुछ दिन पहले यह 92450 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानि अभी सोना खरीदने का सही मौका है।

18 कैरेट सोने के दाम भी गिरे

आज 18 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। इसमें 1100 रुपये की कमी आई है। अब इसका नया भाव 74540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
जब भी आप सोना खरीदें, तो उसकी शुद्धता (Purity) जरूर जांचें। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है। इसके साथ ही, हॉलमार्क (Hallmark) जरूर देखें, जो यह बताता है कि सोना सरकार द्वारा तय गुणवत्ता के अनुसार है या नहीं।

चांदी भी हुई सस्ती

आज 25 जून को चांदी की कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। अब चांदी का भाव 1,09,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले तीन दिनों से चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी।

क्यों कम हो रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

जानकारों का कहना है कि इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। यही कारण है कि बाजार में अब इनकी कीमतें कम हो रही हैं। इस समय सोना और चांदी खरीदना एक अच्छा मौका हो सकता है। खासकर अगर आप निवेश  के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

News Hub