The Chopal

Gold Silver Price Jaipur: सोने की कीमतें गिरी, चांदी की चमक बनी हुई, आज के ताज़ा गोल्ड भाव

Gold Rate Jaipur: जयपुर में आज सोने की कीमत थोड़ी घटी है, जबकि चांदी अभी भी रिकॉर्ड रेट पर बनी हुई है। जानिए आज के ताज़ा भाव और कब सस्ता हो सकता है सोना-चांदी।
   Follow Us On   follow Us on
Gold Silver Price Jaipur: सोने की कीमतें गिरी, चांदी की चमक बनी हुई, आज के ताज़ा गोल्ड भाव

TheChopal, Sona Chandi bhav: सोना और चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। आज फिर दोनों कीमती धातुओं के दाम में थोड़ा-बहुत बदलाव देखा गया। ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से सोना और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे इनके दाम काफी ज्यादा हो गए हैं। खासकर चांदी के दाम इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की मांग बढ़ने के कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

यही वजह है कि पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के दाम एक लाख रुपए से ऊपर बने हुए हैं। ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस बार स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी के गहनों की मांग पिछले दो सीजनों की तुलना में ज्यादा है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज सोना और चांदी के दामों की जानकारी जारी की है। आज दोनों कीमती धातुओं के दामों में थोड़ा बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना या चांदी के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो पहले बाजार के रेट जरूर जान लें।

सोना और चांदी दोनों के दामों में बदलाव

जयपुर सर्राफा मार्केट में सोना और चांदी दोनों के दामों में बदलाव आया है। आज शुद्ध सोने के दाम में 100 रुपए की थोड़ी गिरावट हुई है, जिससे अब सोना 101,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। जेवराती सोने के दाम भी 100 रुपए घटकर अब 95,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी के दाम कई दिनों से बढ़ रहे हैं। कल चांदी के दाम स्थिर थे, लेकिन आज इसमें फिर 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब चांदी के दाम 10,9800 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी के दाम अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

जानिए कब मिलेगी राहत

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि 6 जुलाई से सोना और चांदी के दाम कम होने लगेंगे। 6 जुलाई को देवशयन एकादशी होती है, जिस दिन मंगलिक कामों पर रोक लग जाती है। इसके कारण अगले चार महीने तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होता। देवउठनी एकादशी (1 नवंबर) के बाद फिर से मांगलिक काम शुरू होते हैं। इस समय के दौरान सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आने की संभावना होती है। इससे पहले दाम कम होने के ज्यादा chances नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हर बार मलमास के समय सोना और चांदी के दाम में काफी गिरावट आती है।

News Hub