The Chopal

Gold Price Today : सोना कीमतें हुई डाउन, चांदी भी रही नीचे, ये रहे नए रेट

Gold Rate Today : पिछले कई दिनों से सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। और अब होली का त्यौहार करीब आ रहा है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी (gold price today) के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। दरअसल, सोने चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आइए जानिते हैं आज के ताजा भाव- 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price Today : सोना कीमतें हुई डाउन, चांदी भी रही नीचे, ये रहे नए रेट

The Chopal, Gold Rate Today : सोने के भाव (Gold Rate) में शनिवार को लगभग फ्लैट रहे। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rate) के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,250 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,810 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव (chandi rate) 76,900 रुपये पर है। चांदी के भाव में कल की तुलना में 100 रुपये कम हुए हैं।

आज दिल्ली में सोने का भाव

16 मार्च 2024 तक दिल्ली (gold price in delhi) में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,740 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,250 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (gold price in mumbai) 60,590 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,100 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (gold price in ahmedabad) 60,640 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।

आज 16 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर    22 कैरेट गोल्ड का रेट    24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई    61,240    67,810
कोलकाता    60,590    66,100
गुरुग्राम    60,740    66,250
लखनऊ    60,740    66,250
बंगुलरु    60,740    66,100
जयपुर    60,740    66,250
पटना    60,640    66,150
भुवनेश्वर    60,590    66,150
हैदराबाद    60,590    66,100

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 
 
सोने की कीमत (gold price) काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

ये पढ़ें - UP के इन 4 एक्सप्रेस वे पर लगाए जाएंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग फैसिलिटी