Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन धड़ाम हुआ सोना, बाजार में इतना सस्ता हुआ गोल्ड
सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और 25 जून यानी बुधवार को 10 ग्राम सोने का भाव बीते दिन के मुकाबले ₹1500 सस्ता हुआ है। अभी भी सोना ₹100000 के नीचे कारोबार कर रहा है।
The Chopal, Gold Rate Today : सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 25 जून को 10 ग्राम सोने के भाव में कल के मुकाबले ₹1500 की गिरावट देखने को मिली है। आज के समय में सोना ₹100000 के नीचे कारोबार कर रहा है और बुलियन मार्केट में सोने का भाव 99200 से ऊपर 24 कैरेट का चल रहा है। वहीं अगर 22 कैरेट की बात की जाए तो 90,900 पर बना हुआ है।
25 जून 2025 गोल्ड के भाव
25 जून को सोने के भाव में फिर गिरावट का दौर जारी रहा। सोने का बाजार खेलते ही दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91 हजार 90 रूपए और 24 कैरेट सोने का भाव 99360 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अगर महानगरी मुंबई की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने का भाव 90940 और 24 कैरेट सोने का भाव 99210 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। चलिए आज हम आपको देश के बड़े शहरों के ताजा गोल्ड रेट बताते है.
| शहर का नाम | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
| दिल्ली | 91090 | 99360 |
| चेन्नई | 90940 | 99210 |
| मुंबई | 90940 | 99210 |
| कोलकाता | 90940 | 99210 |
| जयपुर | 91090 | 99360 |
| नोएडा | 91090 | 99360 |
| गाजियाबाद | 91090 | 99360 |
| लखनऊ | 91090 | 99360 |
| बैंगलुरु | 90940 | 99210 |
| पटना | 90940 | 99210 |
चांदी के भाव
देशभर में चांदी का भाव 25 जून 2025 को 108,900 रूपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में कल के मुकाबले ₹1000 के गिरावट देखने को मिली है।
कैसे होती है कीमतें निर्धारित
भारत में सोने के भाव में उतार चढ़ाव को कई तरीकों से निर्धारित किया जाता है. जैसे कि अगर विदेशी मार्केट में सोने की कीमत रुपया और डॉलर की दर और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। भारत में सोने को सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और आस्था का भी प्रतीक माना जाता है। जिससे लोग शादी, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर जमकर खरीदारी करते हैं।
