The Chopal

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई तगड़ी तेजी, 95000 पार हुआ सोना, चांदी भी महंगी

Gold Rate Today : आज सुबह सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 10 ग्राम सोने का मूल्य कल से 2,000 रुपये बढ़ा है। 10 ग्राम सोने का मूल्य देश में 1,00,000 रुपये के स्तर से अब सिर्फ 4,500 रुपये है। बीते हफ्ते सोने में हुई गिरावट के बाद सोना एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगा है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई तगड़ी तेजी, 95000 पार हुआ सोना, चांदी भी महंगी 

The Chopal : आज सुबह सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोना रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त रही। 10 ग्राम सोने का मूल्य कल से 2,000 रुपये बढ़ा है।  10 ग्राम सोने का मूल्य देश में 1,00,000 रुपये के स्तर से अब सिर्फ 4,500 रुपये है।  बीते हफ्ते सोने में हुई गिरावट के बाद सोना एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगा है।  हनुमान जयंती के दिन देश के ज्यादातर शहरों में सोने का मूल्य 95,500 रुपये से अधिक है।  आज देश भर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है।  वर्तमान में चांदी 97,200 रुपये पर है। शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को सोने-चांदी की कीमतें यहां देखें।

चांदी की कीमत

शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को चांदी 97,100 रुपये पर रही। आज चांदी की कीमत 100 रुपये की वृद्धि हुई है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना शनिवार 12 अप्रैल 2025 को 87,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट सोना 95,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था।  22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,460 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,410 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।    

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     87,460     95,410
बंगलुरु     87,460     95,410
लखनऊ     87,610     95,560
गाजियाबाद      87,610     95,560
नोएडा     87,610     95,560
जयपुर     87,610     95,560
कोलकाता     85,610     95,410
मुंबई     87,460     95,410
चेन्नई     87,460     95,410
दिल्ली     87,610     95,560

आज सोने में आने के कारण

टैरिफ और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने कुछ समय पहले सोने की कीमतों को कम कर दिया था।  लेकिन अब विश्व बाजार में सोना फिर से महंगा होने लगा है, जो भारत में भी देखा जा रहा है।  अंतरराष्ट्रीय दरों, आयात करों, टैक्सों और रुपये की मात्रा पर निर्भर करते हुए भारत में सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है।  हालाँकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब $3163 प्रति ग्राम से घटकर $3100 हो गई है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।