Sone chandi ke taaja bhav : सोने की रफ्तार हुई कम चांदी हुई 2 दिन में 9500 रुपए महंगी, जानिए आज के ताजा रेट

sone chandi ke rate : सोने चांदी की कीमतों में लगातार उछाल बरकरार है और इसी कड़ी में दिल्ली की सराफा मार्केट में चांदी ने इतिहास रच दिया है। चांदी की कीमतों में एकदम से आई 5000 रूपए के उछाल के बाद कीमत 115000 रूपए प्रति किलो पहुँच गयी है। विश्व स्तरीय तनाव को देखते हुए लोगों का रुझान सोने की ओर काफी बढ़ा है। चलिए विस्तार से जानते हैं सोना और चांदी के ताजा रेट

   Follow Us On   follow Us on
Sone chandi ke taaja bhav : सोने की रफ्तार हुई कम चांदी हुई 2 दिन में 9500 रुपए महंगी, जानिए आज के ताजा रेट

The Chopal, Sone chandi ke taaja bhav : इन दोनों सोने चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। क्योंकि विश्वास प्रिया तनाव और डॉलर की कमजोरी के चलते लोगों का रुझान सोने चांदी की ओर बढ़ा है और लोग ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अगर चांदी की बात करें तो ₹5000 के उछाल के साथ 115000 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। चांदी लगातार 2 दिन उछाल के बाद 9500 महंगी हो गई है। वही 24 कैरेट सोने में ₹200 का उछाल प्रति 10 ग्राम देखने को मिला है।

जानिए देश के बड़े शहरों में आज क्या रहे सोने के भाव

शहर  22 कैरेट 24 कैरेट
चेन्नई  91450 99,770
मुंबई  91450 99,770
कोलकाता  91450 99,770
जयपुर  91,600 99,920
नोएडा  91,600 99,920
गाजियाबाद  91,600 99,920
लखनऊ  91,600 99,920
बैंगलुरु  91,450 99,770
पटना  91,450 99,770
दिल्ली  91600 99920

 

सोने की भी बढ़ी चमक

सोने की कीमतों में इजाफा लगातार सोने की चमक दुगनी करता जा रहा है। 24 कैरेट सोने के भाव में आज ₹200 का उछाल देखने को मिला है। 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमतें ₹200 के साथ 99,570 रुपए पहुंच चुके हैं।

Hdfc Securities के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक "चांदी की कीमतें बढ़कर घरेलू बाजार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।" इसके साथ ही, चांदी के वैश्विक बाजार में करीबन 14 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। क्योंकि आज के समय में निवेशक चांदी को सोने से अधिक पसंद कर रहे हैं।

चांदी का वायदा कारोबार भी जिंस एक्सचेंज में तेजी से बढ़ा। सोमवार को चांदी का वायदा 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जिसमें 2,135 रुपये या 1.88 फीसदी की वृद्धि हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 518 रुपये (0.53 प्रतिशत) बढ़कर 98,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे भी सोने में तेजी देखने को मिली।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक "ग्लोबल टैरिफ को लेकर तनाव के नए सिरे से बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख देखा गया।" डॉलर इंडेक्स की व्यापक कमजोरी और अमेरिका की ओर से यूरोपीय संघ, कनाडा और मेक्सिको सहित व्यापारिक साझेदारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के कारण सोना एक सुरक्षित निवेश स्थान बन गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वव्यापी व्यापार तनाव ने सोने की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.71 प्रतिशत बढ़कर 39.02 डॉलर प्रति औंस हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी मामूली बढ़कर 3,371.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है।

अगर सोने के रेट के भविष्य की ओर देखें तो, जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी (कमोडिटी और करेंसी) उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने बताया, "बढ़ती टैरिफ संबंधी अनिश्चितता, रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ने की आशंका और ईटीएफ निवेशकों व केंद्रीय बैंकों की विविधीकरण की बढ़ती मांग के कारण सोने में फिर से तेजी आई है। कीमतें अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ’