Gold Rate: सोने की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, 10 ग्राम खरीदना हुआ मुश्किल

Gold Ka bhav: पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी थोड़े सस्ते हो गए थे, लेकिन आज इनकी कीमतों में अचानक तेजी आ गई है। सोने के दाम 500 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैं और चांदी में भी 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट:
आज सोने और चांदी के दाम:
आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 540 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। अब इसका नया रेट 1,00,910 रुपये हो गया है, जो पहले 1,00,370 रुपये था।
वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में 500 रुपये की बढ़त हुई है। अब इसकी कीमत 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 92,000 रुपये थी।
1 किलो चांदी का ताजा रेट:
चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है। 1 किलोग्राम चांदी अब पहले से 1000 रुपये महंगी हो गई है। । अब 1 किलो चांदी की नई कीमत 1,11,000 रुपये हो गई है, जो पहले 1,10,000 रुपये थी।
बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,01,060 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,650 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 92,500 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का दाम 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,500 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
अन्य शहरों में सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम):
यहाँ कुछ बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें दी गई हैं:
गुरुग्राम – 24 कैरेट: ₹1,01,060 | 22 कैरेट: ₹92,650
गाजियाबाद – 24 कैरेट: ₹1,01,060 | 22 कैरेट: ₹92,650
नोएडा – 24 कैरेट: ₹1,01,060 | 22 कैरेट: ₹92,650
बैंगलोर – 24 कैरेट: ₹1,01,500 | 22 कैरेट: ₹92,500
हैदराबाद – 24 कैरेट: ₹1,00,910 | 22 कैरेट: ₹92,500
केरल – 24 कैरेट: ₹1,00,910 | 22 कैरेट: ₹92,500
पुणे – 24 कैरेट: ₹1,00,910 | 22 कैरेट: ₹92,500
वडोदरा – 24 कैरेट: ₹1,00,960 | 22 कैरेट: ₹92,550
अहमदाबाद – 24 कैरेट: ₹1,00,960 | 22 कैरेट: ₹92,550
लखनऊ – 24 कैरेट: ₹1,01,060 | 22 कैरेट: ₹92,650
जयपुर – 24 कैरेट: ₹1,01,060 | 22 कैरेट: ₹92,650
पटना – 24 कैरेट: ₹1,00,960 | 22 कैरेट: ₹92,550