The Chopal

Gold Rate: सोना का भाव 81,500 के पार, सोने व चांदी के गहने खरीदने से पहले रेट जरूर करे चेक

Gold-Silver Rate Today in Ranchi: 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। अगर आप सोने-चांदी के गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: सोना का भाव 81,500 के पार, सोने व चांदी के गहने खरीदने से पहले रेट जरूर करे चेक

The Chopal : लग्न सीजन जारी है। इसलिए सोने और चांदी की मांग बढ़ी है। सोने और चांदी के गहने बनाने की योजना बना रहे हैं तो यहां की दरों की जाँच करें। आज, झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 77,700 रुपए है, जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81,590 रुपए है। वहीं, चांदी का मूल्य प्रति किलो 1,04,000 रुपए हो गया हैं।

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि चांदी के भाव में स्थिरता है और सोना की कीमत में उछाल है। चांदी के प्रति किलो भाव में कोई बदलाव नहीं है। आज चांदी 1,04,000 रुपए प्रति किलो बेची जाएगी। बुधवार शाम तक चांदी 1,04,000 रुपए पर बेची जाती रही।

सोने का भाव

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 और 24 कैरेट सोने का भाव बढ़ा है। 22 कैरेट सोना की 10 ग्राम की कीमत कल शाम 76,900 रुपए है। आज इसकी कीमत 77,700 रुपए है। यानी का मूल्य 800 रुपए बढ़ा है। वहीं, बुधवार को लोगों ने प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 80,750 रुपए खरीदा। आज इसकी कीमत 81,590 रुपए है। यानी भाव में 810 रुपए की तेजी है.

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

जब आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, गुणवत्ता को कभी नहीं भूलना चाहिए। सोने की सरकारी गारंटी है कि गहना खरीदते समय हॉलमार्क को देखना चाहिए। आपको बता दें कि भारत का एकमात्र निकाय ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। जब आप सोना खरीदते हैं, तो हर कैरेट पर अलग-अलग हॉल मार्क अंक देखें।