The Chopal

Gold rate: नीचे आया सोने का भाव, 10 ग्राम का रेट हुआ इतना कम

Gold Price: 24 जून को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना अब 1,00,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी के दाम स्थिर हैं। वेडिंग सीजन में सोना खरीदने का ये है सबसे सही मौका। जानिए आज के ताजा सोने-चांदी के भाव और खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें।
   Follow Us On   follow Us on
Gold rate: नीचे आया सोने का भाव, 10 ग्राम का रेट हुआ इतना कम

TheChopal, Gold Rate: जून का महीना खत्म होने को है और इसी के साथ सोने की चमक भी थोड़ी कम होती दिख रही है। आज 24 जून को सोने की कीमत में अच्छी गिरावट आई है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन में सोना सस्ते दामों पर खरीदने का बढ़िया मौका है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज एक तोला सोना कितने में मिल रहा है।

सोने के दाम कितने गिरे?

आज 24 जून को सर्राफा बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के दामों में 70 रुपये की गिरावट आई है। अब 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,00,840 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इसका भाव 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने के दामों में भी 50 रुपये की कमी हुई है। आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 92,450 रुपये का हो गया है, जबकि पहले यह 92,500 रुपये था। 18 कैरेट सोने के दामों में भी 50 रुपये की गिरावट देखी गई है। अब 18 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 75,430 रुपये में मिल रहा है। सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जांचना बहुत जरूरी होता है। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है, जिसमें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क भी जरूर देखें।

चांदी के ताजा दाम

चांदी के दाम पिछले तीन दिनों से स्थिर हैं। आज 24 जून को चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है। 21, 22 और 23 जून को भी चांदी के यही दाम थे। इसके पहले 20 जून को चांदी का भाव 1,12,000 रुपये प्रति किलो था।

जानिए क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। सोने के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सोना और चांदी को अच्छा निवेश समझ रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन आज सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

News Hub