Gold Rate: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी बरकरार, 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं कीमत
Gold Rate Today: सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। कुछ दिन सोने की कीमतों मंदी के बाद अब सोने में फिर से तेजी का आलम बना हुआ हैं। देश के अधिकतर शहरों में सोने की कीमतें 96000 के पास पहुंच चुकी है।

The Choapl : सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, और यह सीधा असर डाल रहा है। आज 17 अप्रैल को सोने की दर बढ़ी हैं। देश के अधिकांश राज्यों में सोना 96,000 रुपये से अधिक है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ संघर्ष ने सोना को पीक लेवल पर लाया है। 17 अप्रैल को सोने की कीमतें एक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। सोने का भाव तेजी से बढ़ा। देश के अधिकांश राज्यों में सोना 96,000 रुपये से अधिक है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ संघर्ष ने सोना को पीक लेवल पर लाया है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये हो गया है। यहां आज गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।
चांदी के भाव
गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 1,00,000 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 300 रुपये की तेजी रही।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
22 कैरेट सोना गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 88,160 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,180 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 88,160 | 96,180 |
बंगलुरु | 88,160 | 96,180 |
लखनऊ | 88,310 | 96,330 |
गाजियाबाद | 88,310 | 96,330 |
नोएडा | 88,310 | 96,330 |
जयपुर | 88,310 | 96,330 |
कोलकाता | 88,160 | 96,180 |
मुंबई | 87,190 | 96,180 |
चेन्नई | 88,160 | 96,180 |
दिल्ली | 88,310 | 96,330 |
सोने की तेजी की वजह
सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक संघर्ष और टैरिफ (टैक्स) विवाद है। भारत में भी सोने की कीमतें ऊपर बनी हुई हैं, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिर से महंगा हो गया है। फिलहाल, सोना केवल एक निश्चित क्षेत्र में खरीदा-बेचा जाता है। जानकारों का कहना है कि अगले छह महीने में सोने की कीमत 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है अगर बाजार में हालात सामान्य रहेंगे. हालांकि, अगर अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर और बढ़ता है, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।