The Chopal

Gold Rate : विदेश में सस्ता हुआ सोना, भारत में हुआ महंगा, जानिए गोल्ड के ताजा रेट

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। यदि आप आज 20 मई को सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो जान लें कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमी आई है, जबकि देश में सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में वृद्धि हुई है। आइए, इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज दिल्ली सहित अन्य राज्यों में 22 और 24 कैरेट का रेट क्या है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate : विदेश में सस्ता हुआ सोना, भारत में हुआ महंगा, जानिए गोल्ड के ताजा रेट 

The Chopal, Gold Price Today : शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है, ऐसे में सोने की कीमतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट के बाद, आज 20 मई को देशभर में सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में कमी देखी गई है।

इस वेडिंग सीजन में सोना और चांदी के महंगे दामों के कारण खरीददार सोना खरीदने में हिचकिचा रहे हैं। आइए, इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज देशभर में सोने के दाम क्या हैं।

दिल्ली और अन्य शहरों में सोने के रेट

सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली (Delhi Gold Rates) में आज 20 मई को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपये है और 22 कैरेट सोने के रेट 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने के भाव 95,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। 22 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो आज मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने के रेट 87,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

चांदी की कीमतों में हुआ इतना इजाफा

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Chandi latest rate) में भी आज 20 मई को जोरदार उछाल देखा गया है। आज 20 मई को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी के भाव (silver latest rate) में 100 रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यह 98,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 1,09,100 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव

जहां एक ओर देशभर में सोने की कीमतों (sone ke bhav) में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर दुनिया भर के बाजारों में आज 20 मई को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज 20 मई को स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत गिरकर $3,215.31 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत गिरकर $3,218.40 प्रति औंस पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (gold prices in international market) में इस गिरावट का कारण डॉलर का थोड़ा मजबूत होना और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम बताया जा रहा है, क्योंकि इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

एक महीने बाद ये होंगे सोने के दाम

सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर ज्वैलर रविशंकर का कहना है कि इस महीने के अंत तक सोने में गिरावट और तेजी दोनों देखी जा सकती है। सोने के दाम 91 से 95 हजार रुपये के बीच में ही झूलते नजर आ सकते हैं। वैश्विक बाजार में कुछ ज्यादा कारक नहीं हैं, जो सोने को प्रभावित करें। 

News Hub