The Chopal

Gold Rate: सोने की कीमतों में तगड़ी कटौती, खरीदना है तो न करें देर

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी के बाद अब मंदी का दौर तेजी से चल रहा है। फिलहाल दो दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल महीने की 22 तारीख को सोने की कीमतों ने एक लाख को छू लिया था लेकिन उसके बाद लगातार गिरावटजारी है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: सोने की कीमतों में तगड़ी कटौती, खरीदना है तो न करें देर

The Chopal : आज, 2 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों के लिए यह एक राहत की खबर है। 2 मई 2025 को सोना 250 रुपये तक गिर गया। कल सोना 2,300 रुपये गिर गया था। 22 अप्रैल को सोने की कीमत ने 1,00,000 रुपये का स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आई है। कल की तुलना में आज सोने की कीमत करीब 2500 रुपये गिर गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपये है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,600 रुपये है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से नीचे गिर गया है। वर्तमान में चांदी 98,000 रुपये पर कारोबार कर रही है।

अप्रैल 22 को सोने की कीमतों ने ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया था, जो एक ऐतिहासिक ऊंचाई थी। लेकिन इसके तुरंत बाद से कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हाल के दो दिनों में यह गिरावट और तेज हो गई है।

क्या अभी गोल्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है या इंतजार करें?

22 अप्रैल को सोना एक लाख रुपये के स्तर पर था, लेकिन उसके बाद से सोना अभी तक एक लाख रुपये के स्तर पर नहीं आया है और लगातार करेक्शन हो रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सोने की आदतों में कमी आगे भी रहेगी?  क्या यह समय है कि आप सोने में निवेश करें? 95,000 रुपये के स्तर पर सोने का मूल्य आ गया है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना शुक्रवार 2 मई 2025 को 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,550 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,510 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
जयपुर     87,750     95,660
नोएडा     87,750     95,660
पटना     87,7550     95,510
बंगलुरु     87,550     95,510
लखनऊ     87,750     95,660
गाजियाबाद      87,750     95,660
कोलकाता     87,750     95,510
मुंबई     87,550     95,510
चेन्नई     87,550     95,660
दिल्ली     87,750     95,660

चांदी की कीमत

शुक्रवार 2 मई 2025 को चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। लंबे समय से चांदी की कीमत एक लाख रुपये से नीचे आ गई है। चांदी का मूल्य कल की तुलना में 1,000 रुपये गिर गया है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।