The Chopal

Gold Rate: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मंहगा हुआ सोना, सुरक्षित निवेश विकल्पों पर टिकी है नजर

Gold Rate Today: भारत-पाकिस्तान तनाव और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के चलते भारत में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार, 10 मई 2025 को भी सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। शनिवार को सोना हरे निशान पर है।  यहां सोने-चांदी की कीमतों को देश के प्रमुख शहरों में देखें

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मंहगा हुआ सोना, सुरक्षित निवेश विकल्पों पर टिकी है नजर 

India pak war: भारत-पाकिस्तान युद्ध ने सोने का भाव बढ़ा दिया है। शनिवार को सोना हरे रंग पर कारोबार कर रहा हैं। शनिवार 10 मई 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का मूल्य 90,300 रुपये है। निवेशकों की नजर अब सुरक्षित निवेश विकल्पों पर टिकी है. इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है. यहां सोने-चांदी की कीमतों को देश के प्रमुख शहरों में देखें।

10 मई 2025 को दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत

22 कैरेट सोना शनिवार 10 मई 2025 को 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     90,450     98,680
लखनऊ     90,600     98,830
गाजियाबाद      90,600     98,830
बंगलुरु     90,450     98,680
जयपुर     90,600     98,830
चेन्नई     90,450     98,680
नोएडा     90,600     98,830
कोलकाता     90,450     98,680
दिल्ली     90,600     98,830
मुंबई     90,450     98,680

चांदी की कीमत

शनिवार 10 मई 2025 को चांदी का मूल्य प्रति किलोग्राम 98,900 रुपये है। चांदी का भाव आज कल से कम है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।